{"_id":"6a70f7f6fd0d3f77ca0f2702","slug":"selection-of-cultural-troupes-for-the-independence-day-celebrations-will-take-place-on-the-7th-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158541-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 7 को होगा सांस्कृतिक टीमों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 7 को होगा सांस्कृतिक टीमों का चयन
Tue, 04 Aug 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला के सभी शिक्षण संस्थानों से स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक टीमों के चयन में शामिल होने की अपील की है। इस बार चयन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसके लिए किसी भी प्रकार के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। कोई भी टीम सीधे चयन के स्थान पर पहुंच सकती है। इस काम के लिए गठित समिति 7 अगस्त को टीमों का चयन करेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रदीप अहलावत ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशों पर प्रक्रिया सरल की गई है। बेहतरीन प्रस्तुतियों को मुख्य कार्यक्रम के लिए चुना जाएगा। चयन में भाग लेने के लिए किसी कार्यालय में पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। जानकारी के लिए डीआईपीआरओ कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
उपमंडल स्तरीय समारोह बाढड़ा में होगा
स्वतंत्रता दिवस समारोह का उपमंडल स्तरीय आयोजन इस बार भी अनाजमंडी, बाढड़ा में होगा। यह कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उपमंडलीय मजिस्ट्रेट आशीष सांगवान ने तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और कर्तव्य बोध व्यक्त करने का पावन अवसर है।