{"_id":"69d6a614c556be662e0a9148","slug":"bike-rider-uncle-and-nephew-injured-in-car-collision-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153694-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझू कलां। जिले के गांव जावा से बीजणा रोड पर तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मामा व भांजा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव लाड निवासी योगेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और गांव बीजणा निवासी उसके मामा राकेश सोमवार को बाइक की सर्विस करवाने के लिए महेंद्रगढ़ गए थे। बाइक की सर्विस करवाने के बाद वे वापस बीजणा आ रहे थे। इस दौरान जब वे गांव जावा से बीजणा के बीच पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। उन्होंने गांव बीजणा में अपने परिचितों के पास फोन किया तो उन्होंने उक्त गाड़ी को वहां पर रुकवा लिया लेकिन वे यहां से भी गाड़ी लेकर भाग गए।
उनके द्वारा डायल 112 पर सूचना देने के बाद पहुंची टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी झोझू में भर्ती करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दादरी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पाकर झोझू कलां थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची।
पुलिस ने घायल योगेश के बयान के आधार पर गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos