{"_id":"69af1bca8235ceb58a0aa3e5","slug":"changes-in-weather-and-rising-temperatures-are-worsening-peoples-health-doctors-advise-caution-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152380-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मौसम में आए बदलाव, बढ़ते तापमान से बिगड़ रहा लोगों का स्वास्थ्य, चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मौसम में आए बदलाव, बढ़ते तापमान से बिगड़ रहा लोगों का स्वास्थ्य, चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीज का उपचार करते डॉ. उपेंद्र श्योराण।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। मौसम में अचानक आए बदलाव और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं रातों को भी ठंडक कम होने लगी है और न्यूनतम पारा 18 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम में इस बदलाव और चिलचिलाती धूप के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी ओपीडी की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में हुई अचानक वृद्धि के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. उपेंद्र श्योराण ने बताया कि दो-तीन दिन पहले तक अधिकांश मरीज जुखाम, खांसी और गले में दर्द से पीड़ित थे। वहीं अब उल्टी, दस्त आदि शिकायतों के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे शरीर में पानी की कमी और खानपान में लापरवाही के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. उपेंद्र श्योराण ने आमजन को सलाह देते हुए कहा कि इस बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पानी को अच्छी तरह साफ कर या उबाल कर पीये। धूप से आते ही तुरंत ठंडा पानी न पीये। उन्होंने कहा कि लोगों को बाहर के कटे हुए फल या खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। घर में भी भोजन को हमेशा ढक कर रखें ताकि मक्खियों और अन्य कीटाणुओं से संक्रमण न फैले। गर्मी से बचाव के लिए हल्के सूती कपड़े पहनने और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को लगातार उल्टी-दस्त या तेज बुखार की शिकायत हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।
Trending Videos