{"_id":"699f4970363dac0fca09cc6a","slug":"classes-at-the-armed-forces-preparatory-institute-will-begin-next-year-formalities-will-be-completed-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-151928-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अगले साल से शुरू होंगी सशस्त्र बल तैयारी संस्थान में कक्षाएं, पूरी होंगी औपचारिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अगले साल से शुरू होंगी सशस्त्र बल तैयारी संस्थान में कक्षाएं, पूरी होंगी औपचारिकताएं
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के दौरान अपनी बात रखते विधायक सुनील सांगवान।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र के युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए बेहतर तैयारी के अवसर दिलवाने के उद्देश्य से विधायक सुनील सांगवान ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को एक अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने दादरी के गांव भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल के भवन में सशस्त्र बल तैयारी संस्थान में जल्द कक्षाएं शुरू करने की मांग सदन में रखी।
विधायक के सवाल का जवाब देते हुए सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने सदन को आश्वस्त किया कि संस्थान की स्थापना से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं दिसंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी और अप्रैल 2027 से प्रशिक्षण संस्थान में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट 2024-25 में इस संस्थान की स्थापना की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन अब तक धरातल पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दादरी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों युवा सेना, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर उन्हें मार्गदर्शन और संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ता है।
विधायक सांगवान ने सदन में यह भी कहा कि किसान मॉडल स्कूल का भवन इस संस्थान के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। इससे कम समय और कम खर्च में संस्थान शुरू किया जा सकता है। इससे युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के साथ अनुशासनात्मक वातावरण भी विकसित होगा।
मंत्री के आश्वासन का स्वागत करते हुए विधायक ने कहा कि वे इस विषय पर लगातार नजर बनाए रखेंगे और संस्थान के शीघ्र शुभारंभ के लिए सरकार से निरंतर संवाद करते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संस्थान दादरी के युवाओं के लिए एक मजबूत आधार बनेगा और उन्हें देश सेवा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सदन के बाद विधायक सुनील सांगवान ने अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार से मुलाकात कर सशस्त्र बल तैयारी संस्थान की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा भी की।
Trending Videos