सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crackdown on overloaded vehicles: 136 challans in two days, 109 overloaded vehicles included

ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा: दो दिन में 136 चालान, 109 ओवरलोड शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on overloaded vehicles: 136 challans in two days, 109 overloaded vehicles included
रात के समय ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते एसडीएम योगेश सैनी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की सड़कों को नुकसान पहुंचाने के अलावा हादसों का सबब बनते जा रहे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए एक तरफ जहां हाल ही में शहर के एसडीएम योगेश सैनी को आरटीए का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं बाढड़ा एसडीएम को भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए मैदान में उतारा गया।
Trending Videos

उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल के निर्देशों पर दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दो दिन में 136 भारी वाहनों के चालान किए। इनमें 109 ओवरलोड और 27 वाहन ऐसे थे, जो अन्य नियमों की अवहेलना कर रहे थे। इनमें से छह वाहनों को जब्त भी किया गया। इन वाहनों पर 53 लाख 73 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एसडीएम योगेश सैनी ने सोमवार को ही आरटीए का अतिरिक्त कार्यभार संभाला और उसी दिन से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई में जुट गए। एसडीएम व आरटीए योगेश सैनी के नेतृत्व में टीमों ने सोमवार को जिले में 28 ओवरलोड वाहनों के चालान करते हुए 14.74 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं मंगलवार को दादरी एसडीएम एवं आरटीए योगेश सैनी और बाढड़ा एसडीएम आशीष सांगवान की टीमों ने जिले के प्रमुख मार्गों, स्टेट हाईवे एवं अन्य चिह्नित क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान वाहनों के वजन, फिटनेस प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान कई वाहन निर्धारित भार क्षमता से अधिक माल का परिवहन करते हुए पाए गए, जो मोटर वाहन अधिनियम एवं सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। टीमों ने मंगलवार को दिन-रात कार्रवाई करते हुए 81 ओवरलोड वाहनों के चालान किए। इस अभियान के दौरान 27 भारी वाहन ऐसे भी मिले, जो अन्य नियमों की अवहेलना कर रहे थे। इन वाहनों पर 38,99,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अधिकारियों की टीमों की ओर से लगातार दो दिनों तक ओवरलोड पर की गई कार्रवाई से ओवरलोड माफिया बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। बुधवार को जिले की सड़कों से गुजरने वाले अधिकांश भारी अंडरलोड नजर आए।
हर रोज गुजरते थे हजारों ओवरलोड वाहन
बता दें कि जिले में छह माइनिंग जोन में खनन होता है। वहीं करीब 250 क्रशर हैं। इन क्षेत्रों से हर रोज करीब पांच हजार भारी वाहन निर्माण सामग्री की ट्रांसपोर्टेशन दूसरे जिलों या शहरों तक करते हैं। कार्रवाई न के बराबर होने से इनमें से अधिकांश वाहन ओवरलोड होते थे। ये ओवरलोड वाहन हादसों का कारण बनने के साथ-साथ सड़कों को भी जर्जर करते हैं।


वर्जन :
मैंने सोमवार से आरटीए का कार्यभार संभाला है। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के मौके पर चालान काटे गए तथा संबंधित वाहन चालकों को भविष्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ओवरलोड वाहन न केवल सड़क संरचना को क्षति पहुंचाते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को भी बढ़ाते हैं। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल के निर्देशानुसार जिले में ओवरलोडिंग के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।- एसडीएम एवं आरटीए, योगेश सैनी, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed