{"_id":"699f4908a199d2f2680eb9a7","slug":"rugby-players-who-won-silver-in-the-north-zone-asmita-league-were-honored-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1008-151942-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नॉर्थ जोन अस्मिता लीग में सिल्वर जीतने वाली रग्बी खिलाड़ियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नॉर्थ जोन अस्मिता लीग में सिल्वर जीतने वाली रग्बी खिलाड़ियों का किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
रोज गार्डन में खिलाड़ियों व कोच को सम्मानित करते हुए लोग।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोज गार्डन में मंगलवार को रग्बी फुटबॉल खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में नॉर्थ जोन अस्मिता लीग में अंडर-15, अंडर-18 और सीनियर वर्ग में हरियाणा की तीनों टीमों ने भाग लिया था।
प्रत्येक टीम में 12-12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से चरखी दादरी की तीन बेटियों ने हिस्सा लिया था। इसमें गांव मिसरी की हीना, गांव सांवड़ की खुशबू और गांव ढाणी फोगाट की निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
इस उपलब्धि की खुशी में गांववासियों और शहर के लोगों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। दादरी के विधायक सुनील सांगवान की धर्मपत्नी सुनीता सांगवान ने खिलाड़ियों का फूल मालाओं से सम्मानित किया। ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ शहर और विभिन्न गांवों में विजयी जुलूस निकाला गया, जिसमें अभिभावकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह में रग्बी फुटबॉल संघ के प्रधान मेहर चंद सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, बलवंत सिंह यादव, संघ अध्यक्ष ओमवीर महाराणा, कुलवंत वकील, जयराम प्रेमी, अनूप सहित अनेक गण्यमान्य उपस्थित रहे।
सभी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला प्रशिक्षक सुदेश तक्षक, संगीता यादव तथा सुधीर जांगड़ा ने भी खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की।
Trending Videos