सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crops submerged due to breakage near Hadodi Minor Mandhi Kehar Tail

Charkhi Dadri News: हड़ौदी माइनर मांढ़ी केहर टेल के पास टूटने से फसल जलमग्न

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 02 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged due to breakage near Hadodi Minor Mandhi Kehar Tail
गांव मांढ़ी केहर के पास से टूटा माइनर। 
विज्ञापन
बाढड़ा। हड़ौदी माइनर के मांढ़ी केहर टेल के पास टूटने से किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। माइनर टूटने के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे करीब 1.5 एकड़ गेहूं की फसल खराब होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
Trending Videos

मांढ़ी केहर निवासी अमित की गेहूं की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही किसान ने नहरी विभाग को सूचित किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से पानी को रोक दिया, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। घटनास्थल पर मौजूद किसानों ने नहरी विभाग से माइनर की जल्द स्थायी मरम्मत कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि माइनर की हालत काफी जर्जर हो चुकी है और समय-समय पर टूटने से उन्हें बार-बार नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने सिंचाई तंत्र की नियमित निगरानी और रखरखाव की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि हड़ौदी माइनर काफी पुरानी हो चुकी है और इससे पहले भी कई बार टूट चुकी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले गांव का एक प्रतिनिधिमंडल सिंचाई एवं नहरी मंत्री श्रुति चौधरी से मिला था और माइनर को नया बनवाने की मांग लिखित रूप में रखी गई थी। मंत्री द्वारा प्रतिनिधिमंडल को जल्द माइनर का निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द माइनर का नया निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं, जिससे किसानों को लगातार नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed