{"_id":"697fbc382867e6c84404351d","slug":"we-will-have-to-take-a-pledge-for-poison-free-farming-swami-sachchidananda-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150859-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर मुक्त खेती का संकल्प लेना होगा : स्वामी सच्चिदानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर मुक्त खेती का संकल्प लेना होगा : स्वामी सच्चिदानंद
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
यज्ञ में आहुतियां अर्पित करते हुए ग्रामीण।
विज्ञापन
झोझू कलां। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के बैनर तले दादरी व भिवानी जिलों की संयुक्त वेद प्रचार, नशामुक्ति, प्राकृतिक कृषि संरक्षण एवं पर्यावरण शुद्धि यज्ञ यात्रा रविवार को 19वें दिन गांव मैहड़ा व झोझू कलां में पहुंची। वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी सच्चिदानंद के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा का ग्रामीणों ने हवन में आहुतियां देते हुए और वेदमंत्रों के बीच स्वागत किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि नशा केवल शरीर को नहीं, बल्कि मनुष्य के विवेक और पूरे परिवार को नष्ट कर देता है। उन्होंने आह्वान किया कि यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित देखना चाहते हैं, तो हमें जहर मुक्त खेती और नशा मुक्त जीवन का संकल्प लेना ही होगा। उनके आह्वान पर सैकड़ों ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति देते हुए बुराइयों को त्यागने का सामूहिक संकल्प लिया।
इनका रहा विशेष सहयोग: यात्रा के सफल संचालन में बिशन सिंह आर्य, नरेश पहलवान, आचार्य चांद सिंह योगी, रामकुमार आर्य, सन्नी शास्त्री, वीरेंद्र, अनिल आर्य, पुनीत आर्य और अंकुर आर्य ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इन्होंने घर-घर जाकर ऋषि दयानंद के संदेशों के पत्रक बांटे और लोगों को वैदिक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
Trending Videos