{"_id":"697fbbe02ed81bf33401a435","slug":"mla-sunil-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-projects-worth-rs-60-lakh-in-three-villages-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150856-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विधायक सुनील ने तीन गांवों में 60 लाख की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विधायक सुनील ने तीन गांवों में 60 लाख की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
गांव में लोगों की समस्याएं सुनतें विधायक सुनील सांगवान।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने क्षेत्र के गांव रामपुरा, डोहका मौजी व डोहका दीना में करीब 60 लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न ग्रामीण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में नायब सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आने वाले बजट में गांवों के लिए और अधिक योजनाओं को मंजूरी दी जाएगी।
विधायक सुनील सांगवान ने गांव रामपुरा में नाला निर्माण तथा लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार का लक्ष्य है, ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच विकास का अंतर समाप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में गलियों का निर्माण, नालियों की मरम्मत, सामुदायिक सुविधाओं का विकास तथा अन्य जनहित कार्य शामिल हैं, जिनसे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाएं पारदर्शिता के साथ जमीन पर उतारी जा रही हैं और हर गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य सुनील इंजीनियर भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी जिला परिषद ग्रांट से गांवों में विकास कार्य करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस अवसर पर विधायक और जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को वीबी-जी-राम-जी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ग्रामीण सभाओं के दौरान विधायक ने लोगों की जन समस्याएं सुनीं और समाधान के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर प्रसन्नता जताई और सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन दर्शना श्योराण, चेयरमैन प्रतिनिधि आनंद फौजी डालावास, सतबीर बिरमाण, महावीर रामपुरा, जवाहर मास्टर, सरपंच समीक्षा देवी, सरपंच कुलदीप लांबा आदि भी मौजूद रहे।
Trending Videos