{"_id":"697fbb7a20ab0c5f2507a0ad","slug":"the-ruling-party-called-the-budget-visionary-and-development-oriented-while-the-opposition-called-it-disappointing-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-150877-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सत्तापक्ष ने बजट को बताया दूरदर्शी व विकासोन्मुखी, विपक्ष ने बताया निराशाजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सत्तापक्ष ने बजट को बताया दूरदर्शी व विकासोन्मुखी, विपक्ष ने बताया निराशाजनक
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
विधायक सुनील सांगवान
विज्ञापन
बजट में सभी वर्गों का रखा ख्याल : विधायक सुनील
दादरी विधायक सुनील सांगवान ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की सराहना की है। उन्होंने इसे 21वीं सदी का दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आज की जरूरतों को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया, बल्कि इसमें 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का स्पष्ट रोडमैप नजर आता है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, किसान, युवा और महिला वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है।
-- -- -- -- -- -- -
केंद्रीय बजट है सराहनीय : विधायक उमेद
बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट ने देश के दूरगामी विकास की नींव डालने का काम किया है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में नए एम्स खोलने, कृषि व बागवानी क्षेत्र में नई रिसर्च करने, पर्यटक स्थलों को नया प्लेटफार्म देने, रेलवे व सरकारी बस सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लेकर सराहनीय पहल की है।
-- -- -- -- -- -- --
बजट में हरियाणा को रखा उपेक्षित : कर्नल रघबीर
पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि पिछले 12 साल से केंद्रीय बजट में हरियाणा को उपेक्षित रखा गया है। यह बजट भाजपा सरकार की नीति-विहीनता और दिशाहीनता को उजागर करता है। हरियाणा के लिए यह बजट विशेष रूप से निराशाजनक रहा है। न किसानों को राहत, न युवाओं को रोजगार, न उद्योगों को संबल मिला है। हरियाणा के किसान आज भी आय सुरक्षा और लागत आधारित समर्थन की प्रतीक्षा में हैं। एमएसपी, कर्ज राहत और स्थायी समाधान पर कोई ठोस घोषणा बजट में नहीं है।
-- -- -- -- -- -- --
हरियाणा विरोधी है बजट : सुशील
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील ने कहा कि यह बजट हरियाणा विरोधी, किसान-मजदूर विरोधी और युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट में हरियाणा के लिए न तो कोई विशेष पैकेज है और न ही राज्य की ज्वलंत समस्याओं का कोई समाधान। बजट में किसानों की एमएसपी की कानूनी गारंटी पर पूरी तरह चुप्पी साध ली गई है। फसलों के उचित दाम, लागत बढ़ोतरी और कर्ज से जूझ रहे हरियाणा के किसानों को इस बजट से भारी निराशा मिली है।
-- -- -- -- -- -- --
ऐतिहासिक है बजट : डॉ. किरण
भाजपा दादरी की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण भारत और विशेषकर महिलाओं के भाग्य को बदलने वाला संकल्प पत्र है। लखपति दीदी योजना और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के लिए किया गया आवंटन यह दर्शाता है कि सरकार के केंद्र में गांव और गरीब ही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
बजट केवल नया साल मनाने जैसा : रविंद्र
जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष व जिला पार्षद रविंद्र सांगवान ने कहा कि रविवार को पेश किया गया केंद्रीय आम बजट पूरी तरह निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि सरकार हर साल बजट बदलती है, लेकिन जनता की हालत नहीं। इसलिए ये बजट नहीं, साल बदलने की औपचारिकता है। उन्होंने कहा कि बजट को लेकर दादरी जिले की जनता को सीसीआई की जमीन के अलावा रेल कॉरिडोर जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर काफी उम्मीदें थीं लेकिन उम्मीदें पूरी तरह टूट गई।
Trending Videos