सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crowds gathered at the gas agency, slips exceeded 500

Charkhi Dadri News: सर्वर चालू होते ही गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, 500 पार पहुंची पर्चियां

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the gas agency, slips exceeded 500
पूर्ण मार्केट स्थित दादरी गैस सर्विस के बाहर पर्ची कटवाने उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतार। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए परेशान उपभोक्ताओं के लिए मंगलवार का दिन काफी राहत भरा रहा। सर्वर के रफ्तार पकड़ने के साथ ही एजेंसी के सामने पर्ची कटवाने वाले लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। एजेंसी पर भीड़ के बीच हुई नोक-झोंक के कारण एजेंसी प्रबंधक की ओर से पुलिस की सहायता लेनी पड़ी। एक सप्ताह बाद एजेंसी में मंगलवार को 500 से ज्यादा उपभोक्ताओं की घरेलू गैस की पर्ची काटी गई। इससे आमजन की उम्मीद बनी है कि आने वाले दिनों में गैस के लिए लगनी वाली भीड़ से राहत मिल सकेगी। अन्य दिनों के मुकाबले दो गुना पर्ची कटने से राहत तो मिली है लेकिन समस्या खत्म नहीं हुई है। अब भी लोगों को 15 से 20 मिनट लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है।
Trending Videos

पिछले लंबे समय से घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए चल रही मारामारी के बाद मंगलवार को राहत भरी खबर देखने को मिली हैं। एक सप्ताह से सर्वर ठप होने के कारण उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पाई थी। जिससे गैस उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था लेकिन मंगलवार को सर्वर के सुचारू रूप से काम शुरू करने के बाद सुबह से ही पर्ची कटवाने के लिए पूर्ण मार्केट स्थित एजेंसी के सामने भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। लगातार बढ़ती भीड़ के बीच हुई कहासुनी के बाद झगड़े को रोकने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। दादरी गैस एजेंसी के प्रबंधक का कहना हैं कि पिछले दिनों सर्वर बंद होने के कारण 250-260 ही पर्ची कट पाती थी, वहीं सर्वर के रफ्तार पकड़ने के साथ ही पर्चियों की कुल संख्या 500 से अधिक पार कर गई जिससे से जिले के उपभोक्ताओं को राहत की सांस मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एजेंसी के कर्मचारी पांच पुरुषों के बाद एक महिला की पर्ची काट रहे हैं जिससे घरेलू गैस सिलिंडर के लिए पर्ची कटवाने आई महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाइन में लगने से घर पर सारा काम अधर में पड़ा हुआ है। - अमरजीत, महिला
= लाइन में कुछ तो अनावश्यक लोग भीड़ में लगे हुए हैं दूसरी ओर पर्ची काटने की रफ्तार काफी मंद है। एक पर्ची काटने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है। इसके कारण लंबी लाइन लग गई है। अगर पर्ची काटने में तेजी आए तो इतनी लंबी लाइन नहीं लग पाएगी, वहीं जरूरतमंद लोगों को समय पर सिलिंडर मिल सकेगा।- श्याम सुंदर, गांव सेहलंगा
गांवों में गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं करने के बाद लाइन में लगना पड़ रहा है। सुबह 9 बजे से लाइन में लगा हुआ हूं लेकिन अभी तक नंबर नही आया है। अगर एजेंसी संचालक पहले की तरह गांवों में सप्लाई शुरू कर देंगे तो एजेंसी के सामने भीड़ नहीं लग पाएगी। - मंजीत, गांव मकड़ाना
मुझे पढ़ाई के लिए कॉलेज जाना था लेकिन घर का गैस सिलिंडर समाप्त होने से मुझे भी लाइन में लगना पड़ा है। परिजनों ने विचार किया कि युवती होने के कारण नंबर जल्दी आ जाएगा लेकिन यहां तो लाइन बहुत लंबी लगी हुई है। एजेंसी के कर्मचारी भी पांच पुरुषों के बाद एक महिला का नंबर लगा रहे हैं। - सुशीला देवी, दादरी
वर्सन:
घरेलू गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है, उपभोक्ताओं को मांग के अनुसार सप्लाई दी जा दी जा रही है। एजेंसी संचालकों के पास पर्याप्त गैस सिलिंडरों का भंडारण उपलब्ध है। इसके अलावा मांग अनुसार गैस की गाड़ियां भी समय पर पहुंच जाती हैं।- सुनील राठी, सप्लाई इंचार्ज, खाद्य एवं पूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed