{"_id":"6a6908e02d53d30ddc0ab028","slug":"dr-lalit-mahajan-appointed-state-treasurer-of-the-bharatiya-udyog-vyapar-mandal-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-158308-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डॉ. ललित महाजन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डॉ. ललित महाजन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष बने
Wed, 29 Jul 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में शामिल पदाधिकारी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर निवासी डॉ. ललित महाजन को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह घोषणा हिसार के एक निजी स्कूल में आयोजित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने की, जबकि राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग का मार्गदर्शन रहा। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीनिवास गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के विस्तार, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश संगठन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। दादरी निवासी डॉ. महाजन के लंबे सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उनको प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने ललित महाजन को पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि संगठन का विस्तार हरियाणा के सभी 23 जिलों में किया जाएगा। शीघ्र ही प्रत्येक जिले में अध्यक्ष एवं महामंत्री बनाकर जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दुर्गादत्त गोयल, आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामौतार तायल, राष्ट्रीय सचिव विनोद गुप्ता, प्रदेश सचिव संजय डालमिया, सोनू गर्ग, नरेश भारद्वाज, अभय शाह, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।