सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Encroachment causes traffic jam every 10 minutes

Charkhi Dadri News: अतिक्रमण से हर 10 मिनट में लग रहा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Encroachment causes traffic jam every 10 minutes
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के बस स्टैंड रोड और पुराना सिविल अस्पताल रोड पर अतिक्रमण से हर 10 मिनट में जाम के हालात बन जाते हैं। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

सबसे अधिक परेशानी दोपहर के समय होती है जब स्कूली बसों का आवागमन शुरू होता है। लंबे समय तक जाम की स्थिति बनने से चिलचिलाती धूप में छोटे बच्चों से लेकर सभी आयु के लोगों की हालत खराब हो जाती है। लोगों ने जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है ताकि उन्हें हर रोज जाम की समस्या से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान परशुराम चौक से सरदार झाड़ू सिंह चौक तक और बस स्टैंड रोड पर सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इसके अलावा भगवान परशुराम चौक से सरदार झाड़ू सिंह चौक तक सड़क की हालत भी जर्जर है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को अतिक्रमण व सड़क की खराब हालत के कारण दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
दोनों सड़कों पर लगभग प्रति 10 मिनट में जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं जिससे दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को चिलचिलाती धूप में झुलसने को मजबूर होना पड़ता है।
सफेद पट्टी के बाहर खड़े रहते हैं वाहन : शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने से काफी संख्या में लोग अपने वाहनों को मुख्य सड़क पर दुकानों के सामने खड़ा कर चले जाते हैं। बस स्टैंड रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगने के कारण आधी सड़क से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed