सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Floating solar plant will be installed at STP, there will be huge savings in electricity cost

Charkhi Dadri News: एसटीपी पर लगेगा फ्लोटिंग सोलर प्लांट, बिजली खर्च में होगी बड़ी बचत

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Floating solar plant will be installed at STP, there will be huge savings in electricity cost
दादरी के दिल्ली रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिल्ली रोड और चिड़िया रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में बिजली खपत में कमी लाने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य विभाग फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगवाने की योजना पर काम कर रहा है। इस पहल के माध्यम से एक तरफ जहां विभाग को सालाना लाखों रुपये की बचत होगी वहीं सौर ऊर्जा को अपनाने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
Trending Videos

विभाग के अधिकारियों ने इस परियोजना के लिए करीब 28 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। योजना के अनुसार दोनों एसटीपी पर 500-500 किलोवाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में इन प्लांटों में दूषित पानी को साफ करने के लिए भारी क्षमता वाली मोटरों का उपयोग होता है जो चौबीसों घंटे चलती हैं। इन मोटरों के निरंतर संचालन के कारण बिजली की खपत अत्यधिक होती है। आंकड़ों के अनुसार, समसपुर स्थित एसटीपी पर सालाना लगभग 10 लाख यूनिट और चिड़िया रोड स्थित एसटीपी पर करीब सात लाख यूनिट बिजली खर्च होती है। इस भारी खपत के कारण विभाग को हर महीने लाखों रुपये के बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट की स्थापना के बाद विभाग को प्रति वर्ष 17 लाख बिजली यूनिट की बचत होने की उम्मीद है। इस सौर ऊर्जा परियोजना से विभाग को सालाना करीब 40 लाख रुपये का सीधा वित्तीय लाभ होगा। फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट की तकनीक सामान्य सोलर प्लांट से काफी भिन्न और प्रभावी है। इसमें सौर पैनलों को जमीन के बजाय जल निकायों जैसे जलाशयों, झीलों या एसटीपी के पॉन्ड की सतह पर तैरती हुई संरचनाओं पर लगाया जाता है। इससे जमीन की बचत के साथ-साथ पानी के संपर्क में रहने के कारण पैनलों का तापमान भी नियंत्रित रहता है। तापमान कम रहने की वजह से ये पैनल सामान्य जमीन आधारित पैनलों की तुलना में 5 से 15 प्रतिशत तक अधिक कार्यक्षमता के साथ बिजली पैदा कर सकते हैं।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रस्ताव बजट की मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। उच्च अधिकारियों से स्वीकृति मिलने के साथ ही एसटीपी के तालाबों में फ्लोटिंग स्ट्रक्चर स्थापित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
वर्सन :
हमने शहर के दोनों सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगवाने के लिए प्रपोजल और एस्टीमेट तैयार किया है। संबंधित योजना को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-- सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed