{"_id":"69ea7894f35786896603191f","slug":"youth-caught-with-illegal-weapon-remanded-for-two-days-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154320-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा, दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा, दो दिन के रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गांव तिवाला निवासी युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक 315 बोर की देसी बंदूक व एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी संदीप उर्फ सोनी गांव तिवाला का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार को सीआईए स्टाफ की टीम हेड कांस्टेबल प्रदीप, सिपाही दिनेश, ईएचसी संदीप, ईएएसआई नरेंद्र गांव मैहड़ा मोड़ बिरही कलां के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि गांव तिवाला निवासी एक युवक अवैध हथियार लिए हुए है और अभी गांव की तरफ गया है।
जिस पर हेड कांस्टेबल प्रदीप ने टीम को सूचित किया और गांव तिवाला से पहले नहर के पास पहुंचे। वहां पर टीम को सूचना के अनुसार एक युवक दिखाई दिया। शक के आधार पर टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान गांव तिवाला निवासी संदीप उर्फ सोनी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी बंदूक 315 बोर व एक रौंद बरामद हुआ। उक्त युवक इनसे संबंधित कोई लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की। आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X