सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers and laborers to hold public meeting at Grain Market on 9th

Charkhi Dadri News: अनाज मंडी में किसान, मजदूर जनसभा 9 को

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers and laborers to hold public meeting at Grain Market on 9th
विज्ञापन
बाढड़ा। कल 9 मार्च को अनाज मंडी बाढड़ा में होने वाली किसान, मजदूर जनसभा की तैयारियों के लिए मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव जीतपुरा, जगरामबास, जेवली, कारी धारणी, कारी रूपा, कारी मोद में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व भूप सिंह ने किया। पार्टी के सचिव कामरेड सुमेर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली रैली के प्रचार के लिए राज्य स्तरीय एक जत्था 9 मार्च को बाढड़ा पहुंचेगा। इस दौरान किसान, मजदूर जनसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को होने वाली रैली में देशभर से मजदूर, किसान, महिला, युवा और आम नागरिक भाग लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण रोजगार, खेती, सार्वजनिक सेवाओं और श्रमिक अधिकारों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शिक्षित युवाओं को रोजगार पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को कमजोर किया जा रहा है। इस मौके पर रोशनलाल, भूप सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed