फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Former PM Rajiv strengthened the Panchayati Raj system: Rao

पूर्व पीएम राजीव ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया : राव

Sun, 26 Jul 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Former PM Rajiv strengthened the Panchayati Raj system: Rao
गांव बेरला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेता।
चरखी दादरी। गांव बेरला स्थित श्रीगणपति वाटिका में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने सर्वोदय संकल्प शिविर आयोजित किया। इसमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के कार्य को सराहा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायतों को अधिकार, महिलाओं और वंचित वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया। उन्होंने देश में मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद में राजीव गांधी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों, युवाओं और राहुल गांधी के संघर्ष को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांव, किसान, मजदूर, युवा, महिला और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाकर ही ग्रामीण भारत का समग्र विकास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा का संबोधन और शिविर के विषय : दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा अधिकारों के विकेंद्रीकरण की है। राजीव गांधी का सपना था कि गांव का विकास गांव की भागीदारी से हो। पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई बनें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। दो दिवसीय शिविर में संगठनात्मक मजबूती, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने, सामाजिक समरसता और सांविधानिक मूल्यों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर फोमलाल फिरोजपुर, विजेंद्र सिंह नरवाल, उर्मिला धायल, डॉ. नरेंद्र संधू, राजेश श्योकंद, राजीव श्योराण, डॉ. सविता श्योराण, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, सोमवीर सिंह, कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, डॉ. मनीषा सांगवान, राजू मान और अमन डालावास सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed