फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government Senior Secondary School, Haraudi, secured the first position in women's kabaddi.

Charkhi Dadri News: महिला कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हड़ौदी रहा प्रथम

Sun, 26 Jul 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School, Haraudi, secured the first position in women's kabaddi.
गांव डालावास में आयोजित खेलों में विजेता कबड्डी टीम।
बाढड़ा। शिक्षा विभाग ने गांव डालावास में खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में मेजबान डालावास की टीम ने कबड्डी स्पर्धा में जीत हासिल की। विजेता टीम को खंड शिक्षा अधिकारी विशंबर ने सम्मानित किया। महिला कबड्डी अंडर-14 आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हड़ौदी प्रथम रही।
विज्ञापन

जोन प्रभारी सुनील पीटीआई ने बताया कि लड़कों की तीन हजार मीटर दौड़ में एवरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल के सहदेव कुमार प्रथम रहे। राजकीय विद्यालय डूडीवाला के कार्तिक द्वितीय और श्याम कलां के दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में बेरला के सूरज कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नांधा विद्यालय के देव कुमार दूसरे और कादमा के युवराज तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों की 19 वर्ष आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में डुडीवाला किशनपुरा के प्रतीक प्रथम रहे। इसी स्कूल के साहिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 19 आयु वर्ग लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में एसएसएन कारी मेला की टीम विजेता बनी। 19 आयु वर्ग लड़कों की खो-खो स्पर्धा में राजकीय मॉडर्न स्कूल बाढड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी स्पर्धाओं के परिणाम
अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कों की कबड्डी स्पर्धा में राजकीय उच्च विद्यालय लाड प्रथम रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिचोपा कलां ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला कबड्डी अंडर-14 आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हड़ौदी प्रथम रही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारका द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-17 पुरुष वर्ग कबड्डी में मेजबान डालावास ने पहला स्थान जीता।

अन्य खेलों में महिला वर्ग का प्रदर्शन
महिला अंडर-14 खो-खो खेल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारणी प्रथम रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकड़ोली हुक्मी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला बाधा दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोहका हरिया प्रथम स्थान पर रहा। कबड्डी के महिला वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोहका मौजी की टीम विजेता बनी। अंडर-19 आयु वर्ग महिला कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed