{"_id":"6a6510872d935f7506082da9","slug":"mp-dharambir-singh-felicitated-the-neet-toppers-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158200-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सांसद धर्मबीर सिंह ने नीट टॉपर्स को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सांसद धर्मबीर सिंह ने नीट टॉपर्स को सम्मानित किया
Sun, 26 Jul 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सम्मानित करते विधायक व सांसद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने शनिवार को दादरी में नीट परीक्षा के टॉप-10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में दिल्ली प्रदर्शन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
सांसद धर्मबीर सिंह ने पेपर लीक मामलों पर विपक्ष की मांग को राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष समाधान खोजने के बजाय केवल जिद कर रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने हमेशा देशहित और छात्रों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता दी है। सरकार ने परीक्षार्थियों की चिंताओं को दूर करने के लिए कई स्तरों पर बैठकें की हैं। बच्चों की बात सुनना किसी भी सरकार का दायित्व है, इसे बैकफुट पर जाना नहीं कहा जा सकता।
सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाया है। इसमें दोषियों के लिए 10 वर्ष तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष की अपील के बावजूद विपक्ष संसद में सार्थक चर्चा से बच रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान दादरी विधायक सुनील सांगवान और बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास भी मौजूद रहे।