फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves made off with cash and a two-tola gold chain after breaking the lock on the house

Charkhi Dadri News: मकान का ताला नकदी व दो तोले की सोने की चेन ले गए चोर

Mon, 27 Jul 2026 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 27 Jul 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Thieves made off with cash and a two-tola gold chain after breaking the lock on the house
चरखी दादरी। जिले के गांव बालरोड़ में बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाते हुए चोर नकदी और सोने के आभूषण ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बालरोड़ निवासी सूर्यप्रकाश उर्फ नवीन पुत्र शेरसिंह ने बताया कि वह सोलर प्लेट लगाने का काम करता है और काम के सिलसिले में बाहर रहता है। वह सप्ताह में एक बार अपने घर आकर सफाई आदि कर वापस चला जाता है। 24 जुलाई को वह सुबह करीब 11 बजे अपने घर से काम पर चला गया था।
विज्ञापन

26 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे गांव के अनिल ने फोन कर बताया कि उसके मकान का गेट खुला हुआ है। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा तो अंदर अलमारियों का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर उसकी अलमारी में रखे 25 हजार रुपये नकद गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने अपने भाई चंद्र प्रकाश के कमरे की जांच की तो वहां भी अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। भाई से बातचीत करने पर पता चला कि उसकी शादी में मिली करीब दो तोले की सोने की चेन भी अलमारी से चोरी हो चुकी है।


सूचना मिलने पर पुलिस चौकी चिड़िया के एएसआई कप्तान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में चोरी का मामला पाए जाने पर शिकायत के आधार पर थाना झोझू कलां में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed