{"_id":"69b06c70106f1fb96f08ef67","slug":"gst-team-inspected-two-textile-establishments-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152431-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जीएसटी टीम ने दो कपड़ा प्रतिष्ठानों पर किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जीएसटी टीम ने दो कपड़ा प्रतिष्ठानों पर किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के बस स्टैंड रोड और रोहतक रोड स्थित दो कपड़ा प्रतिष्ठानों पर मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीमों ने निरीक्षण किया। खबर लिखे जाने तक टीमों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था।
बता दें कि मंगलवार दोपहर बाद जीएसटी विभाग की टीम दादरी के बस स्टैंड रोड स्थित एक क्लॉथ हाउस पर पहुंची। यह क्लॉथ हाउस जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता का है। टीम ने क्लॉथ हाउस में निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान टीम के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। उसी दौरान टीम स्थानीय रोहतक रोड स्थित एक फैंसी एंपोरियम में निरीक्षण करने के लिए पहुंची। टीमों के पहुंचने के कुछ देर बाद ही दोनों प्रतिष्ठानों के मुख्य शटर बंद कर दिए गए और टीमें अंदर निरीक्षण करती रहीं। टीमों के द्वारा माल की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड, बिलिंग मशीन आदि के रिकॉर्ड आदि की जांच की जा रही थी। टीम में शामिल अधिकारियों ने मीडिया को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
Trending Videos