{"_id":"69b1cc5a0cda8857d10bceb4","slug":"his-wife-had-made-his-life-miserable-so-he-killed-her-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152447-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पत्नी ने जीना हराम कर रखा था, इसलिए इसको मार दिया और खुद भी मर जाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पत्नी ने जीना हराम कर रखा था, इसलिए इसको मार दिया और खुद भी मर जाऊंगा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
गांव रावलधी में घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे डीएसपी व एफएसएल टीम।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रावलधी में मंगलवार रात एक युवक ने घर में सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी के वार से हत्या करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसका शव बुधवार सुबह दादरी रेलवे स्टेशन के प्लटेफार्म नंबर एक के पास ट्रैक पर मिला। पुलिस ने उसके घर से एक नोट बरामद किया जिसमें लिखा कि पत्नी ने जीना हराम कर रखा था। इसलिए इसको मार दिया और खुद भी मर जाऊंगा। युवक का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम उसके परिजनों के आने के बाद करवाया जाएगा। पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
सदर थाने के एसआई एवं जांच अधिकारी पंकज उत्तम ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सूचना मिली की गांव रावलधी में एक महिला की हत्या कर दी गई है। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार, एफएसएल व सीआईए की टीम गांव निवासी शक्ति (42) के घर पहुंची। चारपाई पर उसकी पत्नी गंगा (30) का शव पड़ा था। उसकी गर्दन पर बायीं तरफ गहरा घाव था जिससे खून बह रहा था। मौके पर ही खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी। छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ एक नोट लगा। इसमें शक्ति ने घरेलु कलह से परेशान होकर वारदात को अंजाम देना कबूल कर रखा था। गंगा के परिजनों के मोबाइल नंबर और पता भी लिख रखा था। ताकि पुलिस उन्हें सूचित कर सके। मौके पर मौजूद प्रदीप ने बताया कि उसका भाई शक्ति वर्तमान में रोहतक में काम करता था। शनिवार को घर आया था। करीब सात वर्ष पहले उसकी शादी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी गंगा के साथ हुई थी। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जीआरपी को रेलवे ट्रैक पर मिला शव
सुबह करीब पांच बजे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ यार्ड के पास ट्रैक पर शव मिला। शिनाख्त नहीं होने पर जीआरपी ने शव को अज्ञात मानकर कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी पंकज उत्तम ने बताया कि आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को करीब दस बजे जीआरपी से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इसके बाद पुलिस मौके पर गई और शक्ति के परिजन को बुलाया। शिनाख्त होने पर शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी चौकी में तैनात एएसआई विक्रम ने बताया कि मृतक के भाई प्रदीप व चचेरे भाई सत्यप्रकाश के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।
--
मौके से एक नोट मिला है जिसमें शक्ति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करना कबूल किया है। मृतका की गर्दन पर कुल्हाड़ी से एक वार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - धीरज कुमार, डीएसपी
Trending Videos

गांव रावलधी में घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे डीएसपी व एफएसएल टीम। - फोटो : 1