{"_id":"6a456cf370f99777c3092e38","slug":"htet-district-administration-ready-6648-candidates-to-take-the-exam-at-11-centers-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157209-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट : जिला प्रशासन तैयार, 11 केंद्रों पर 6,648 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट : जिला प्रशासन तैयार, 11 केंद्रों पर 6,648 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Thu, 02 Jul 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
वीसी में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकल रहित संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर परीक्षा के सफल संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद उपायुक्त मनदीप कौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
11 परीक्षा केंद्र बनाए : उपायुक्त ने बताया कि जिले में 4 और 5 जुलाई को होने वाली एचटेट परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 6,648 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 4 जुलाई को सायंकालीन सत्र में लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी जिसमें 2,125 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं 5 जुलाई को प्रात:कालीन सत्र में लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में 3,478 और सायंकालीन सत्र में लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में 1,045 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
बैठक में परीक्षा संबंधी विशेष प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। नेत्रहीन एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रतिघंटे 20 मिनट के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों को केवल मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहनने की अनुमति होगी जबकि अंगूठी, चेन, बालियां सहित अन्य आभूषण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीक साथ रखने की छूट रहेगी।