{"_id":"6a456b2fc0ed7547470927c8","slug":"the-municipal-council-had-illegally-put-up-posters-and-banners-removed-from-the-city-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-157229-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर में नगर परिषद ने हटवाए अवैध तरीके से लगे पोस्टर और बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर में नगर परिषद ने हटवाए अवैध तरीके से लगे पोस्टर और बैनर
Thu, 02 Jul 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
लोहारू रोड स्थित भारतीय विमानन पतन प्राधिकरण की दीवार पर लगे पोस्टर हटाते हुए नगर परिषद कर्मचार
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे अवैध पोस्टर और होर्डिंग्स के खिलाफ संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। खबर के प्रकाशन के बाद हरकत में आई नगर परिषद ने शहर के विभिन्न हिस्सों से अवैध रूप से लगाए गए बैनर और पोस्टरों को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के मुख्य बाजारों की सरकारी दीवारों और मुख्य चौराहों पर विज्ञापनों की भरमार लगी हुई थी जिससे शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा था वहीं दीवारों के भी जल्दी खराब होने की संभावना बनी रहती थी। शहर के लिए परेशानी का सबब बनी इस समस्या के लिए संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला के माध्यम से दीवारें बोल उठी...प्रशासन अब भी खामोश, नामक शीर्षक के साथ छापा गया था। इसके बाद हरकत में आए नगर परिषद के अधिकारियों ने वीरवार सुबह ही चिह्नित स्थानों पर कर्मचारियों को भेज पोस्टरों और होर्डिंग को हटवाने का काम शुरू करवाया गया। स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने इस पर रोष जताते हुए आरोप लगाया था कि प्रशासन शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे तो करता है लेकिन बुनियादी सुंदरता बनाए रखने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
भविष्य के लिए सख्त कदम उठाने की मांग : नगर परिषद ने फिलहाल बैनर और पोस्टर हटाकर कार्रवाई की है लेकिन शहर के जागरूक नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों का मानना है कि शहर को सुंदर बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर चलना चाहिए। समाजसेवियों ने मांग की है कि नगर परिषद को अतिक्रमण हटाओ अभियान की तर्ज पर ही पोस्टर हटाओ अभियान को सख्ती से लागू करना चाहिए। इसके अलावा, विज्ञापनों के लिए शहर में निर्धारित स्थान (होर्डिंग जोन) तय किए जाने चाहिए ताकि शहर की दीवारों को गंदा होने से बचाया जा सके और भविष्य में कोई भी नियमों का उल्लंघन न कर सके।