पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   No waterlogging in the city during rains; widening work of 'Dungar Wala Johad' in the final stage

Charkhi Dadri News: बारिश के दौरान शहर में नहीं होगा जलभराव, डूंगर वाले जोहड़ के चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में

Thu, 02 Jul 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 02 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
No waterlogging in the city during rains; widening work of 'Dungar Wala Johad' in the final stage
डूंगर वाला जाेहड़ का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त मनदीप कौर।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के विशेषकर बाजार के क्षेत्र के लोगों को इस बार बारिश के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूरी उम्मीद है कि इस बार बारिश के कारण शहर में जलभराव नहीं होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए डूंगर वाले जोहड़ के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है जो अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर दादरी शहर विशेषकर बाजार के क्षेत्र में पिछले साल हुए जलभराव को लेकर काफी गंभीर हैं और इसी के चलते उन्होंने सबसे पहले तो डूंगर वाले जोहड़ को खाली करवाया। अब उन्होंने जोहड़ को चौड़ा कर इसकी क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू करवाया हुआ है जोकि अंतिम चरण में है। यही नहीं उपायुक्त स्वयं इस कार्य की निगरानी रख रही हैं और हर रोज मौके पर जाकर स्थित का जायजा लेती हैं। इस काम के लिए बड़ी पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं, ताकि आगामी बारिश शुरू होने से पहले काम को पूरा किया जा सके। खाड़ी की समय पर सफाई और क्षमता बढ़ाने से शहर के मुख्य हिस्सों में ड्रेनेज सिस्टम बेहतर होगा। उपायुक्त के निर्देशों पर कीकरवासनी क्षेत्र से भी पानी निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। इन दोनों स्थानों पर अगर पानी नहीं होगा और क्षमता बढ़ जाएगी तो मानसून सीजन को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई। इस मुहिम से दादरी के नागरिकों और खासकर व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed