फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Imlota school building to be two-storied; multi-purpose hall to be constructed

Charkhi Dadri News: दो मंजिला होगा इमलोटा स्कूल भवन, बनेगा बहुउद्देशीय हॉल

Wed, 29 Jul 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Imlota school building to be two-storied; multi-purpose hall to be constructed
गांव में पौधारोपण करते हुए उपायुक्त मनदीप कौर। - फोटो : 1
चरखी दादरी। इमलोटा गांव में निर्माणाधीन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भवन अब दो मंजिला बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से मामला शिक्षा विभाग के मुख्यालय को भेजा जा चुका है और जल्द ही दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में बच्चों व ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए एक बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण भी कराया जाएगा। उपायुक्त मनदीप कौर ने सोमवार को इमलोटा गांव पहुंचकर निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर गांव की विभिन्न समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने ग्रामीणों से कहा कि वे गांव की समस्याओं और आवश्यकताओं को लिखित रूप में प्रशासन को दें ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से उन पर उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए दिनेश डोहकी और उनकी टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी सहित गांव के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक के बजाए दो मंजिला होगा भवन
ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि स्कूल भवन को पहले दो मंजिला बनाने की योजना थी लेकिन निर्माण कार्य केवल एक मंजिल तक ही सीमित रह गया और उसके बाद काम रुक गया। इस पर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मामले को शिक्षा विभाग के माध्यम से मुख्यालय भेजा जा चुका है। स्वीकृति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।

पुस्तकालय, ओपन जिम जैसी मिलेंगी सुविधाएं
उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। ऐसे में यहां विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय और ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित करने की संभावनाएं भी हैं। ग्रामीणों की मांग के अनुरूप प्रशासन इस दिशा में विचार करेगा। प्रयास रहेगा कि बच्चों को विद्यालय परिसर में ही शिक्षा के साथ-साथ खेल, पठन-पाठन और अन्य गतिविधियों की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


बहुउद्देशीय हॉल आएगा काम
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बहुउद्देशीय हॉल बनने से स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बैठकों, खेल गतिविधियों और अन्य आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इससे गांव के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं वाला शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

इसके बाद उपायुक्त मनदीप कौर ने गांव की व्यायामशाला के पास पीपल और बरगद के पौधे लगाए। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि पौधारोपण करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी पौधों की देखभाल और संरक्षण करना है। केवल पौधे लगाकर उन्हें सूखने के लिए नहीं छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed