{"_id":"69af230eaca18e43df09c181","slug":"immediately-update-the-data-of-contract-employees-on-the-seva-suraksha-portal-dc-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-152362-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अनुबंध कर्मचारियों का डाटा तुरंत अपडेट करें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अनुबंध कर्मचारियों का डाटा तुरंत अपडेट करें : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के सभी विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों व संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने निर्देश दिए हैं कि वे सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अनुबंध कर्मचारियों के डाटा को तुरंत अपडेट और सत्यापित करें।
उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के संज्ञान में आया है कि सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अनुबंध कर्मचारियों के डाटा में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इनमें ओटीपी प्राप्त करने में समस्या, मोबाइल नंबर का गलत दर्ज होना या बदल जाना, परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) में त्रुटियां और कर्मचारियों और आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के विवरण का सही ढंग से दर्ज न होना शामिल है।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग पात्र अनुबंध कर्मचारियों के डाटा की गंभीरता से जांच करें और यदि किसी कर्मचारी को ओटीपी या अन्य तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो संबंधित विभागाध्यक्ष मामले की जांच कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अद्यतन कर्मचारी पहचान संख्या, विशिष्ट वेतन कोड तथा सेवा से संबंधित पूरी जानकारी के साथ पात्र अनुबंध कर्मचारियों की सही और अद्यतन सूची निर्धारित प्रारूप में तैयार करें। भाग-1 के अंतर्गत आने वाले पात्र अनुबंध कर्मचारियों का डाटा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) को भेजा जाएगा, जबकि भाग-2 के कर्मचारियों का डाटा खजाना एवं लेखा विभाग को भेजा जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी इन निर्देशों का समयबद्ध और सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि सेवा सुरक्षा पोर्टल का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके और पात्र अनुबंध कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
Trending Videos