{"_id":"697fb2a870c7ec2ce003b198","slug":"jatela-dham-will-become-an-international-hub-for-ayurveda-medicine-minister-krishna-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150882-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद चिकित्सा का अंतरराष्ट्रीय हब बनेगा जटेला धाम : मंत्री कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद चिकित्सा का अंतरराष्ट्रीय हब बनेगा जटेला धाम : मंत्री कृष्ण
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
समारोह में मंच पर मौजूद मंत्री कृष्ण बेदी, महंत राजेंद्र दास व अन्य।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले के समीपवर्ती गांव माजरा स्थित जटेला धाम में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व अन्य अतिथियों ने आयुर्वेद चिकित्सालय में योगदान देने वाले दानदाताओं को सम्मानित किया।
जटेला धाम के सत्संग भवन में सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जटेला धाम पुरातन काल से ही मानवता की सेवा करता आ रहा है तथा इस मानव सेवा के अनुष्ठान को महंत राजेंद्र दास ने और भी अधिक गरिमामयी बना दिया है। जटेला धाम अध्यातम केंद्र के साथ-साथ पर्यावरण सुधार संस्था और आयुर्वेद चिकित्सा व शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में अब विकसित हो रहा है।
थोड़े ही दिनों में यह आयुर्वेद चिकित्सा व प्रौद्योगिकी के शोधकर्ताओं के लिए रमणीय पावन स्थल होगा। उन्होंने कहा कि जो नागरिक इस आयुर्वेद चिकित्सा महायज्ञ में अपना योगदान दे रहे हैं उनका नाम चिकित्सा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे धाम के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास ने आयुर्वेद चिकित्सा व शोध संस्थान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा की यह चिकित्सा संस्थान आयुर्वेद शोध और उसके नवाचार के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित होगा। यहां पर आयुर्वेदिक पद्धति को नई तकनीक के साथ चिकित्सीय सेवा में बदलने का लिए समाज-कल्याण का कार्य करेगा।
नितानंद मिशन फाउंडेशन, स्वामी नितानंद सेवा समिति तथा नितानंद वाणी प्रचार प्रसार समिति व गांवों की पंचायतों के सहयोग से सम्मान समारोह को गरिमामयी बनाया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Trending Videos