सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   LPG Supply Smooth; Demand at 700, Stock at 3,000: DC

रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु मांग 700 की, स्टॉक 3000 : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
LPG Supply Smooth; Demand at 700, Stock at 3,000: DC
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल के निर्देश पर प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वर्तमान में जिले में 3 हजार से ज्यादा सिलिंडर उपलब्ध हैं और मांग केवल 700 की ही है।
Trending Videos

उपायुक्त ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों और पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी एजेंसी उनके यहां उपलब्ध स्टॉक की पूर्ण जानकारी अपने परिसर के बाहर चस्पा करें और साथ ही जिन उपभोक्ताओं को अगले दिन सिलिंडर दिए जाने हैं उनकी सूची भी पहले दिन रात को या अलसुबह बाहर लगा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे एजेंसी के बाहर भीड़ नहीं होगी और लोगों को पता चल जाएगा कि सिलिंडर किसको मिलना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल ही में सिलिंडर बुकिंग को लेकर सरकार की ओर से नियमों में किए गए बदलाव का प्रत्येक एजेंसी को पालन करना है।
उन्होंने कहा है कि जिले के नागरिक गैस सिलिंडरों को लेकर चलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक है और मांग से भी ज्यादा गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। लोगों को लाइन में लगकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से गैस सिलिंडर की बुकिंग की जा सकती है। कुछ असामाजिक लोगों और सोशल मीडिया द्वारा जिले में गैस सिलेंडरों की कमी होने को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। जोकि पूरी तरह से झूठा है। लोगों को ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
बैठक में एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, सीटीएम डाॅ. सुभाष चंद्र, एसडीएम आशीष सांगवान व गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि और विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed