सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Main pumping station to be built at Chidiya Mod, 10 colonies to get permanent relief from sewer overflow

Charkhi Dadri News: चिड़िया मोड़ पर बनेगा मेन पंपिंग स्टेशन, 10 कॉलोनियों को सीवर ओवरफ्लो से स्थायी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 11 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Main pumping station to be built at Chidiya Mod, 10 colonies to get permanent relief from sewer overflow
जनस्वास्थ्य विभाग के गोदाम में टैंक की खुदाई करते श्रमिक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की सीवरेज व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थानीय चिड़िया मोड़ के पास बने गोदाम में 24 फीट गहरे मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) का निर्माण करवाया जा रहा है। एमपीएस का निर्माण होने के बाद स्थानीय कीकरवासनी पंपिंग स्टेशन, पुराना अस्पताल पंपिंग स्टेशन के अलावा आसपास के क्षेत्र के दूषित पानी को मेन पंपिंग स्टेशन में एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद एकत्रित पानी को गांव रामनगर स्थित एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा जिससे शहर के 50 हजार से अधिक लोगों को सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिल सकेगी।
Trending Videos

शहर में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव रामनगर में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत स्थानीय चिड़िया मोड़ के समीप स्थित विभाग के गोदाम में इंटरमीडिएट मुख्य पंपिंग स्टेशन बनवाया जा रहा है। एमपीएस बनने के बाद शहर की 10 से अधिक कॉलोनियों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या नहीं रहेगी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि मेन पंपिंग स्टेशन बनने के बाद शहर की एक तिहाई आबादी को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मिलेगी राहत
चिड़िया मोड़ पर मेन पंपिंग स्टेशन बनने के बाद गामड़ी क्षेत्र, बधवाना गेट, भगवान वाल्मीकि नगर, कबीर नगर, महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र, चिड़िया रोड, कीकर वासनी क्षेत्र, प्रोफेसर कॉलोनी, हीरा चौक व पुराना सिविल अस्पताल कॉलोनी में रहने वाले 50 हजार लोगों को राहत की सांस मिल सकेगी।
रामनगर एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा पानी
विभाग के अधिकारियों के अनुसार मेन पंपिंग स्टेशन में 24 फीट गहरे टैंक का निर्माण करवाया जा रहा है। टैंक में आने वाले दूषित पानी का उठान करने के लिए 50, 20 व 15 एचपी की तीन मोटरें लगाई जानी हैं। ताकि टैंक में एकत्रित पानी की क्षमता अनुसार मोटरों का प्रयोग कर उसे आगे भेजा जा सके।
वर्सन :
चिड़िया मोड़ के समीप स्थित विभाग के गोदाम में मेन पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद पाइपलाइनों को यहां जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद पंपिंग स्टेशन से जुड़ी कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। -- उमेद सिंह, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed