फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NCC cadets and NSS volunteers planted 200 saplings

Charkhi Dadri News: एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस स्वयंसेवकों ने लगाए 200 पौधे

Wed, 29 Jul 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets and NSS volunteers planted 200 saplings
जनता कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स पौधरोपण करते हुए।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों एवं एनसीसी कैडेट्स ने एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत पौधरोपण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशनलाल व एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट विपिनपाल ने बताया कि महाविद्यालय प्रांगण, स्टेडियम एवं एनसीसी रेंज के आसपास 200 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण एक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति सबकी जिम्मेदारी एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि परिवार में किसी भी विशेष अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रोशनलाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. गरिमा श्योराण, डॉ. सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार, गुलाब सिंह, राजेंद्र सिंह व मनीष कुमार आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed