सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now the feeder load of the markets and colonies of the Bus Stand Road area will be reduced, there will be a reduction in faults

Charkhi Dadri News: अब बस स्टैंड रोड क्षेत्र के बाजार व कॉलोनियों के फीडर का लोड होगा कम, फॉल्ट में आएगी कमी

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now the feeder load of the markets and colonies of the Bus Stand Road area will be reduced, there will be a reduction in faults
दादरी के रेलवे रोड स्थित पावर सब स्टेशन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। अब शहर के बस स्टैंड रोड क्षेत्र के बाजार व कॉलोनियों के फीडर का लोड बांटा जाएगा। दो भागों में फीडर बांटने पर लोड की दिक्कत दूर होगी और फॉल्ट में कमी आएगी। बस स्टैंड क्षेत्र को अब रेलवे रोड पर नए बने 33 केवीए क्षमता के पावर सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा। फीडर लोड कम होने से दुकानदारों को विशेष रूप से फायदा होगा। यह काम अगले 15 दिन में पूरा होने की उम्मीद है।
Trending Videos

शहर में इस समय 12 फीडर के जरिए बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे पहले नौ फीडर थे। गत एक साल में फीडरों की संख्या बढ़ाई गई है। शहर में गांवों में बने बिजली सब स्टेशनों से भी बिजली आपूर्ति की जा रही है। गांव घसोला से शहर के काफी एरिया में बिजली आपूर्ति की जाती है। अब कुछ दिन पहले शहर में 33 केवीए क्षमता का एक नया पावर सब स्टेशन बना है। इससे शहर व आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिल सकेगा। नया पावर सब स्टेशन बनने से लोड की दिक्कत दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में मेन रेलवे रोड व चरखी स्थित पावर सब स्टेशन हैं जिनके जरिए शहर के 70 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजली निगम शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए अन्य कई काम भी कर रहा है। नई केबल व पोल लगाए जा रहे हैं। केबल 80 व 100 एमएम मोटी लगाई जा रही हैं। गांव रानीला व गोठड़ा में 33 केवीए क्षमता के पावर सब स्टेशन बन रहे हैं।
अब 33 केवीए क्षमता का नया पावर सब स्टेशन बनने से नगर के अलग-अलग भागों में लोड को बांटने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत बस स्टैंड क्षेत्र के लोड को कम किया जाएगा। बस स्टैंड क्षेत्र में काफी संख्या में दुकानें, बस स्टैंड, नगर परिषद कार्यालय, बैंक, रोज गार्डन, एमसी कॉलोनी, लोहारू रोड के दोनों ओर बनी कॉलोनियां शामिल हैं। इस क्षेत्र का फीडर ओवरलोड बना हुआ था। अब इसके लोड को दो हिस्सों में बांटा जाएगा ताकि ओवरलोड की दिक्कत दूर हो जाए। विभाग 15 दिन में यह काम पूरा करने की योजना पर काम कर रहा है।
वर्सन :
जल्द ही बस स्टैंड क्षेत्र के लोगों की बिजली किल्लत दूर की जाएगी। इस क्षेत्र के फीडर को दो भागों में बांटा जाएगा। इससे ओवरलोड की दिक्कत नहीं रहेगी। बस स्टैंड क्षेत्र को नए पावर सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा।- महेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, बिजली निगम, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed