{"_id":"62b0b5ca177a7844e36b527e","slug":"opposition-to-agneepath-scheme-the-movement-of-united-kisan-morcha-was-supported-by-sarva-karamchari-sangh-charkhidadri-news-hsr6347556197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना का विरोध, संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना का विरोध, संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन
विज्ञापन
बाढ़डा में युवाओं को समझाते थाना प्रभारी चंद्रशेखर।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। केंद्र सरकार द्वारा सेना के तीनों अंगों में अग्निपथ योजना के तहत की जाने वाले भर्ती का पूरे देश में विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में कोर्ट कॉम्पलेक्स में संयुक्त युवा मोर्चा के बैनर तले पूरे जिले से आए हुए युवाओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर सयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को समर्थन दिया। वहीं, सरकार के फैसले से खफा युवाओं ने नारेबाजी कर रोष जताया।
धरनास्थल पर पहुंचे जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना युवाओं के हितों पर सीधा कुठाराघात है। इसके खिलाफ युवाओं द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी आंदोलन में सर्व कर्मचारी संघ पूरी तरह से साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले किसानों पर कृषि कानून थोपे और अब अग्निपथ योजना की घोषणा कर युवाओं के भविष्य पर कालिख पोतने का प्रयास किया है।
संयुक्त युवा मोर्चा कमेटी सदस्य रितिक पांडवान ने कहा कि हमारा आंदोलन पूरी तरह अहिंसात्मक होगा और जब तक केंद्र सरकार काला कानून वापिस नहीं लेते संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने जिले के समस्त शहरी व ग्रामीण इलाकों से युवाओं को अधिक से अधिक अनिश्चितकालीन धरने में पहुंचकर न्याय की लड़ाई में साथ देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
- व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी दिया समर्थन
व्यापार मंडल से युवा मोर्चा को समर्थन देने पहुंचे जयभगवान मस्ताना ने कहा सरकार को पहले की भांति सेनाओं में स्थायी भर्ती करनी चाहिए। सरकार के इस कदम से ही आंदोलनकारी युवा शांति से घर लौटेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दादरी का व्यापारी वर्ग पूरी तरह से न्याय की लड़ाई में युवाओं के साथ है।
- इन खापों और संगठनों के पदाधिकारी रहे मौजूद
फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार, जिला किसान सभा प्रधान रणधीर कुंगड, सांगवान खाप प्रवक्ता रणधीर घिकाडा, राजू मान, ओमप्रकाश, कृष्ण फौगाट, अन्नदाता किसान यूनियन जिला प्रधान राजकुमार कादयान, प्रीतम बलाली, किसान जनहित समिति प्रधान सुनील पहलवान, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश छिल्लर, सीताराम, विद्यालय संघ से संजय शास्त्री धरनास्थल पर मौजूद रहे।
अग्निपथ के विरोध में झोझूकलां बस स्टैंड के सामने दिया धरना
झोझूकलां। अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का रोष प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को युवाओं ने झोझूकलां बस स्टैंड के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरने पर सामाजिक संगठन के लोग भी युवाओं को समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान युवाओं का शपथ दिलाई गई कि वो किसी भी प्रकार से हिंसा का हिस्सा नहीं बनेंगे।
भर्ती योजना के विरोध में बस स्टैंड के सामने सुबह करीब साढ़े नौ बजे युवा व उनका समर्थन करने वाले लोग एकत्रित हुए। युवाओं को संबोधित करते हुए तेरह कन्नी के प्रधान सूरजभान सांगवान ने कहा कि युवाओं को शांतिपूर्वक ढंग से धरना प्रदर्शन करना है। अगर वो शांतिपूर्वक ढंग से धरना देंगे तो उनकी किसानों की तरह जीत होगी। करीब सवा 11 बजे धरना समाप्त हुआ। धरनास्थल पर सुरेंद्र, तालेराम, अशोक, रामकुमार, पवन, रामवीर, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
अग्निपथ के विरोध में उतरे किसान संगठन, लाड टोल पर दिया धरना
बाढड़ा। अग्निपथ योजना के विरोध में उपमंडल के किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने गांव लाड-बारवास टोल प्लाजा पर धरना दिया। सुरक्षा के लिए वहां पर पुलिस बल तैनात रहा।
कस्बे के किसान भवन में भाकियू जिला अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा की मौजूदगी में गांव लाड-बारवास सीमा पर टोल प्लाजा पर धरना दिया गया। टोल प्लाजा पर पहुंचे किसान पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकियू महासचिव हरपाल भांडवा ने कहा कि केंद्र सरकार कभी किसान तो कभी नौजवान पर नए कानून व नियम बनाकर थोप रही है। नौजवानों को रोजगार से वंचित करने की नीति लागू की जा रही है। हरियाणा देश का सबसे अधिक बेरोजगारी वाला राज्य बन चुका है। महंगाई ने भुखमरी के हालात पैदा कर दिए हैं। आज प्रदेश के सीएम दावा करते है कि अग्निवीरों को प्रदेश सरकार हर भर्ती में प्राथमिकता देगी। सीएम के बयान पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।
किसान संगठनों ने आह्वान किया कि केंद्र सरकार ने जल्द ही अग्रिपक्ष योजना को वापस नहीं लिया तो आंदोलन शुरु किया जाएगा। धरना स्थल पर किसान नेता महेंद्र जेवली, रणधीर सिंह, ऋषि भांडवा, कमल सिंह हड़ौदी, गिरधारी मोद आदि किसान मौजूद रहे।
अग्निपथ के विरोध में एकत्र हुए युवाओं को पुलिस ने समझाकर भेजा वापस
बाढड़ा। अग्निपथ योजना के विरोध मेें कस्बे में युवा एकत्रित हुए। पुलिस ने इन युवाओं को समझाकर वापस भेज दिया।
सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। इस दौरान युवाओं द्वारा बाढड़ा के क्रांतिकारी चौक पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की योजना थी। लेकिन बाढड़ा थाना प्रभारी चंद्रशेखर सुबह ही टीम के साथ पहुंच गए।
थाना प्रभारी ने सतनाली रोड पर प्रदर्शन के लिए एकत्रित हो रहे युवाओं को रोका और उन्हें समझाया गया। युवाओं को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। कस्बे में बाजार व बस स्टैंड पर सामान्य दिनों की तरह ही आवागमन बना रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कस्बे में पुलिस बल व एंबुलेंस को तैनात किया गया।

गांव लाड टोल प्लाजा पर धरना पर बैठे किसान संगठनों के पदाधिकारी।- फोटो : CharkhiDadri

झोझूकलां में धरनास्थल पर हिंसक गतिविधि का हिस्सा न बनने की शपथ लेते युवा।- फोटो : CharkhiDadri

अग्निपथ योजना के विरोध में धरनास्थल पर युवाओं के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे लोग।- फोटो : CharkhiDadri