सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Players protested against the Berla playground being made a temporary shopping center, and the Dial 112 team arrived

Charkhi Dadri News: बेरला खेल मैदान को अस्थायी खरीद केंद्र बनाने पर भड़के खिलाड़ी, किया विरोध, पहुंची डायल 112 टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 09 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Players protested against the Berla playground being made a temporary shopping center, and the Dial 112 team arrived
देर रात गांव बेरला में पहुंची डायल 112 टीम व मौजूद युवा, किसान।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव बेरला में खेल मैदान को अस्थायी खरीद केंद्र बनाए जाने के विरोध में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे खिलाड़ियों ने विरोध किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने खरीद केंद्र पर फसल बेचने के लिए पहुंचे किसानों का भी विरोध किया जिससे कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख किसानों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बीचबचाव कर स्थिति को शांत कराया।
Trending Videos

प्रभावित होती हैं खेल गतिविधियां
गांव के खिलाड़ियों मनीष, विक्रम, मनोज, विक्की, आशीष, सुमित, मोनू सहित अन्य युवाओं ने बताया कि यह खेल मैदान उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां पर वे रोजाना विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं और कई युवा सेना भर्ती की तैयारी के लिए भी इसी मैदान में अभ्यास करते हैं। उनका कहना है कि हर साल इस मैदान को अस्थायी खरीद केंद्र बना दिया जाता है जिससे काफी दिनों तक उनकी तैयारी बाधित होती है। मैदान में अनाज डालने और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग स्थान किया जाए निर्धारित
खिलाड़ियों ने प्रशासन व मार्केट कमेटी के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि खेल मैदान को खरीद केंद्र के रूप में इस्तेमाल न किया जाए। फसलों की खरीद के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाए, ताकि उनकी तैयारी प्रभावित न हो।
गांव बेरला के सरपंच प्रतिनिधि नवीन जांगड़ा ने बताया कि खरीद केंद्र संचालन के लिए व्यायामशाला परिसर उपलब्ध कराया गया है। यदि इसके अलावा खेल मैदान में भी फसल डाली जा रही है तो इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मार्केट कमेटी के अधिकारियों से बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा।
बाढड़ा मंडी छोटी होने पर बेरला में बनाया खरीद केंद्र
बाढड़ा की अनाज मंडी करीब दो एकड़ क्षेत्र में बनी हुई है जो खरीद व्यवस्था के लिए काफी छोटी पड़ रही है। ऐसे में प्रशासन द्वारा बाढड़ा के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी अस्थायी खरीद केंद्र बनाए गए हैं। गांव बेरला में खरीद केंद्र भी इसीलिए बनाया गया है ताकि स्थानीय किसान अपनी फसल यहीं बेच सकें और बाढड़ा मंडी पर दबाव कम हो सके।
सैकड़ों युवा सुबह-शाम बहाते हैं पसीना
गांव बेरला के इस खेल मैदान में सुबह और शाम सैकड़ों की संख्या में युवा पसीना बहाते हैं। यहां क्रिकेट, वॉलीबाल और बैडमिंटन जैसे खेलों के अभ्यास के साथ-साथ करीब 30 से 40 युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। युवाओं का कहना है कि कुछ वर्षों पहले खेल मैदान के एक हिस्से को काटकर व्यायामशाला बनाई गई थी लेकिन वह आज तक शुरू नहीं हो सकी। अब मार्केट कमेटी द्वारा गेहूं खरीद के लिए उसी व्यायामशाला परिसर और मैदान में अनाज डलवाया जा रहा है जिससे समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed