फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police appealed to the youth to stay away from drugs

Charkhi Dadri News: पुलिस ने की युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

Sat, 11 Jul 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police appealed to the youth to stay away from drugs
ग्रामीणो को जागरूक करते हुए पुलिस की टीम।  - फोटो : 1
बाढड़ा। पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार के निर्देशन में जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से दादरी पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल, यातायात थाना और डायल-112 (ईआरवी) टीम ने संयुक्त रूप से गांव काकड़ोली हुक्मी, काकड़ोली सरदारा, काकड़ोली हट्टी, जीतपुरा, उमरवास तथा गोपी में जनजागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अभियान में एंटी नारकोटिक्स सेल से एएसआई राहुल फोगाट, थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक विक्रांत, थाना बाढड़ा प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह तथा डायल-112 (ईआरवी) टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टोलरेंस नीति अपनाई जा रही है। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाती है। साथ ही ऐसे अपराधियों द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित की गई अवैध संपत्ति को भी कानून के प्रावधानों के अनुसार जब्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने लोगों को बताया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या सेवन करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस और जनता के सहयोग से ही जिले को नशामुक्त बनाया जा सकता है।

इसके साथ ही, युवाओं को खेल, शिक्षा, रोजगार एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनका स्वस्थ और नशामुक्त रहना परिवार और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed