{"_id":"6a514f206811b699f50928f6","slug":"truck-driver-braked-suddenly-trailer-collided-from-behind-and-caught-fire-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157572-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रक चालक ने अचानक लगाए ब्रेक पीछे से ट्राला टकराया, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रक चालक ने अचानक लगाए ब्रेक पीछे से ट्राला टकराया, लगी आग
Sat, 11 Jul 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर झिंझर के पास एक सड़क हादसे में ट्रॉला ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रॉले के केबिन में आग लग गई जिससे केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत जिले के गांव गोरड़ निवासी आनंद ने बताया कि वह अपने ट्रॉला टिप्पर में नारनौल क्षेत्र से डस्ट भरकर दिल्ली जा रहा था। ट्रॉले में उसके साथ करनाल जिले के गांव बाल निवासी हेल्पर कर्मबीर भी मौजूद था। रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच जब वे दादरी टोल से आगे झिंझर के पास एनएच-152डी पर पहुंचे तो आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही से अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रॉला अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक और हेल्पर केबिन में फंस गए। इसी दौरान अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों और अन्य ट्रक चालकों ने दोनों को बाहर निकाला। हादसे में हेल्पर कर्मबीर के पेट, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं जबकि चालक आनंद को मामूली चोटें लगीं। टक्कर के बाद ट्रॉले के केबिन में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया।
घायलों को पहले नागरिक अस्पताल दादरी पहुंचाया गया जहां से कर्मबीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जले हुए ट्रॉले को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। चालक आनंद के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना कर मौके से फरार होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।