{"_id":"6a5150945257f2064c0f95cd","slug":"roads-set-for-a-makeover-with-1233-crore-rupees7-routes-to-be-reconstructed-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-157558-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 12.33 करोड़ से बदलेगी सड़कों की तस्वीर, 7 मार्गों का होगा पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 12.33 करोड़ से बदलेगी सड़कों की तस्वीर, 7 मार्गों का होगा पुनर्निर्माण
Sat, 11 Jul 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
गांव भैरवी से घसोला की ओर जाने वाली जर्जर सड़क।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिले के अंतर्गत आने वाले बाढड़ा उपमंडल की 7 जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 12.33 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। 33.565 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ वाहन चालकों को राहत की सांस मिल सकेगी।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल निविदाएं आवंटित करने संबंधी कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, मानसून सीजन के बाद सड़कों के निर्माण के लिए आदेश जारी कर दिए जाएंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के तहत लोक निर्माण विभाग कुल 33.55 किलोमीटर लंबी सड़क मार्ग का नवनिर्माण और विशेष मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा।
सड़कों की खस्ताहाल के कारण पिछले काफी समय से ग्रामीण और वाहन चालक परेशान थे। आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका और वाहनों के नुकसान को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इन सड़कों को बनाने की मांग की जा रही थी। विभाग की इस योजना के लागू होने से सीधे तौर पर संबंधित गांवों के लगभग 20 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। सड़कें सुगम होने से न केवल ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के किसानों को खेतों में जाने का रास्ता भी साफ हो सकेगा।