{"_id":"69ab337018537cdc9b0971c6","slug":"police-arrested-a-youth-carrying-an-illegal-sword-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152275-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध तलवार के साथ घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध तलवार के साथ घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी सिटी थाना पुलिस टीम ने स्थानीय लोहारू चौक फ्लाईओवर के समीप से एक युवक को तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दादरी सिटी पुलिस थाना की एक टीम शुक्रवार को स्थानीय रावलधी बाईपास के समीप गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक अपने पास अवैध तलवार लिए हुए है और वह लोहारू चौक फ्लाईओवर के समीप घूम रहा है। जिस पर पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची।
यहां पर टीम को एक युवक दिखाई दिया। युवक पुलिस को आता देख तेज कदमों से चलने लगा। जिस पर पुलिस ने उसको शक के आधार पर काबू कर लिया। इस दौरान तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से करीब 31 सेंटीमीटर लंबी तलवार बरामद हुई। आरोपी की पहचान हिसार जिले के गांव सोरखी निवासी कवल उर्फ कमल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos