सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Prisha's amazing memory and talent earned her a place in the India Book of Records.

Charkhi Dadri News: प्रिशा ने अद्भुत स्मरण शक्ति और प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Prisha's amazing memory and talent earned her a place in the India Book of Records.
आईबीआर अचीवर किट के साथ नन्हीं प्रिशा।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी शहर निवासी महज सवा दो वर्षीय नन्हीं प्रिशा ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और प्रतिभा से पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रिशा का चयन प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आईबीआर अचीवर के तौर पर किया गया है।
Trending Videos

दादरी के वार्ड 19 बैंकर कॉलोनी, वेयर हाउस के समीप निवासी डॉ. अंकित और डॉ. कविता की पुत्री प्रिशा ने महज दो वर्ष दो महीने की उम्र में अपनी इस उपलब्धि से हर किसी को हैरान कर दिया है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संपादकीय बोर्ड द्वारा किए गए सूक्ष्म सत्यापन और साक्ष्यों की जांच के बाद प्रिशा के दावे को आधिकारिक मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिशा ने अपनी इस छोटी सी उम्र में 11 फलों, 16 जानवरों, 12 सब्जियों, 14 वाहनों, 7 रंगों, 12 क्रियाओं और शरीर के 10 अंगों की पहचान करने के साथ-साथ उनके नाम बताकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इतना ही नहीं, वह 5 अलग-अलग जानवरों की आवाजें निकालने में भी माहिर हैं। उनकी इस विलक्षण योग्यता की पुष्टि 28 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर की गई।
परिजनों में खुशी का माहौल
प्रिशा की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। डॉ. अंकित और डॉ. कविता ने बताया कि प्रिशा बचपन से ही चीजों को बहुत जल्दी सीखने और याद रखने की क्षमता रखती है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रिशा के कौशल को सराहते हुए उसे आईबीआर अचीवर के खिताब से नवाजा है। नन्हीं प्रिशा की यह सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। स्थानीय नागरिकों के द्वारा भी इस नन्हीं प्रतिभा और उसके माता-पिता को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed