{"_id":"69d562b3ed2e246bb404fb79","slug":"private-bus-collides-with-truck-parked-on-highway-4-passengers-injured-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153610-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई निजी बस, 4 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई निजी बस, 4 यात्री घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस।
- फोटो : 1
विज्ञापन
बौंद कलां। नेशनल हाईवे 152डी पर जिले के गांव रानीला में रेस्ट एरिया के समीप मंगलवार अलसुबह एक निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हुए हैं और बस चालक को मामूली चोट आई है। बस चालक का कहना है कि ट्रक चालक ने अपने वाहन को बगैर संकेतक दिए सड़क के बीच में खड़ा किया हुआ था जिसके कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार एक हॉलीडे ट्रांसपोर्ट कंपनी की एक बस सोमवार रात करीब सवा आठ बजे अमृतसर से जयपुर के लिए चली थी। बस में चालक के तौर पर पंजाब के तरनतारन जिले के गांव नौसेरा पनुवा निवासी गगनप्रीत सिंह और दूसरे चालक के तौर पर अमृतसर निवासी हरपाल सिंह तैनात थे।
गगनप्रीत सिंह के अनुसार मंगलवार अलसुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वे एनएच 152डी पर रानीला रेस्ट एरिया के समीप पहुंचे तो हाईवे पर लेन के बीच में एक ट्रक बगैर कोई सुरक्षा संकेतक लगाए खड़ा था। हल्का अंधेरा होने के कारण बस की परिचालक साइड ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार यात्री भी घायल हो गए। एनएच 152डी पर बस और ट्रक की टक्कर होते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की जानकारी पाकर बौंद कलां थाना प्रभारी एसआई राजकुमार और अचीना चौकी पुलिस प्रभारी पीएसआई हरेंद्र भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
Trending Videos