फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Retired Sub-Inspector dies after being hit by a roadways bus; FIR registered against the driver

Charkhi Dadri News: रोडवेज बस की चपेट में आने से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक की मौत, चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 29 Jul 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Retired Sub-Inspector dies after being hit by a roadways bus; FIR registered against the driver
घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए एफएसएल टीम। - फोटो : 1
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 148बी पर गांव पालड़ी बस स्टैंड पर रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गांव पालड़ी का रहने वाला महिपाल (71) था। महिपाल रोडवेज विभाग में काम करते थे और 12 साल पहले नारनौल डिपो से उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। मृतक के भतीजे की शिकायत पर झोझू कलां थाना पुलिस ने दादरी डिपो की बस के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिपाल मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपनी मोपेड लेकर गांव के बस स्टैंड पर पहुंचे थे। परिजनों को उन्होंने बताया था कि उन्हें महेंद्रगढ़ जाना था। इसी दौरान नारनौल की ओर से चरखी दादरी आ रही एक रोडवेज बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अवस्था में महीपाल को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि महिपाल करीब 12 वर्ष पहले हरियाणा रोडवेज में उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह नारनौल डिपो में अपनी सेवाएं दे चुके थे। मृतक के भतीजे सूरजभान के बयान पर झोझू कलां थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। भतीजे की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed