{"_id":"6a36d9eab6c7b06ccb02a577","slug":"the-agency-has-accelerated-drain-cleaning-operations-with-work-now-underway-during-the-day-as-well-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156781-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एजेंसी ने नालों की सफाई में दिखाई तेजी, दिन के समय भी सफाई का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एजेंसी ने नालों की सफाई में दिखाई तेजी, दिन के समय भी सफाई का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे रोड पर नालों की सफाई करते हुए कर्मचारी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। मानसून के आगमन से पहले शहर में पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नालों और ड्रेनेज चैनलों की सफाई में तेजी ला दी है। उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशों के बाद अब संबंधित एजेंसी की ओर से दिन के समय भी नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही कई स्थानों पर दोबारा सफाई कराकर नालों से जमा गाद और कचरा हटवाया जा रहा है ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो।
उपायुक्त मनदीप कौर की ओर से एक दिन पहले ही जिला नगर आयुक्त को जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि शहर के सभी नालों और नालियों की पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की ओर से किए गए निरीक्षण में कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई थी। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया था कि अधिकांश सफाई कार्य रात के समय किया जा रहा था जिसके चलते निगरानी और गुणवत्ता की जांच प्रभावित हो रही थी। इसके बाद दिन के समय भी सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के बाद नगर परिषद ने अतिरिक्त कर्मचारियों, मशीनरी और पर्यवेक्षण स्टाफ को मैदान में उतार दिया है। संबंधित एजेंसी के माध्यम से शहर के मुख्य नालों की दोबारा सफाई कराई जा रही है ताकि पहले छूटे हुए कचरे और गाद को पूरी तरह हटाया जा सके। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
उपायुक्त की ओर से जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सफाई कार्य का मौके पर सत्यापन होने और कार्य संतोषजनक पाए जाने तक संबंधित ठेकेदार को किसी प्रकार का भुगतान जारी नहीं किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई है कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और एजेंसी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।