{"_id":"6a6cf362269ee7b4be05aa47","slug":"the-har-ghar-tiranga-campaign-will-run-from-august-9-to-17-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158431-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
Sat, 01 Aug 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
वीडियाे कॉन्फ्रेसिंग में जुड़े जिले के अधिकारी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में हर घर तिरंगा अभियान और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ना, देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना व युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के इतिहास एवं उससे जुड़े बलिदानों से अवगत कराना है।
प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग ने वीसी में अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विभीषिका स्मृति दिवस के तहत होंगे कार्यक्रम
उपायुक्त मनदीप कौर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राज्य एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों में प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, नाट्य मंचन, विभाजन पीडि़त परिवारों के अनुभव साझा करना, मौन श्रद्धांजलि व शैक्षणिक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन विभाजन से प्रभावित परिवारों की कहानियों का संकलन कर नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा।
वंदे मातरम के 150 वर्ष होंगे विशेष आकर्षण
उन्होंने कहा कि इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान के साथ राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के गायन पर भी विशेष फोकस होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों में आधिकारिक स्वरूप में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें।
सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
उपायुक्त ने कहा कि अभियान के तहत देशभक्ति आधारित तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा शोभायात्राएं, सेल्फी विद तिरंगा अभियान सहित अन्य कार्यक्रम होंगे और राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में होंगे विशेष आयोजन
जिला के सभी स्कूलों, कॉलेजों में व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को 1 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
18 अगस्त तक भेजनी होगी अनुपालन रिपोर्ट
उपायुक्त ने कहा कि अभियान के अंतर्गत सभी जिलों एवं संबंधित विभागों को 10 अगस्त तक प्रगति रिपोर्ट तथा 18 अगस्त 2026 तक विस्तृत अंतिम अनुपालन रिपोर्ट सूचना, जनसंपर्क, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा को भेजनी होगी, ताकि राज्य स्तर पर समेकित रिपोर्ट तैयार की जा सके।