{"_id":"69af2399bd250de94a06db87","slug":"the-message-of-eat-millet-resonated-in-the-agricultural-fair-farmers-were-told-about-the-benefits-of-the-schemes-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-152358-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कृषि मेले में गूंजा ‘बाजरा खाओ’ का संदेश, किसानों को बताए योजनाओं के लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कृषि मेले में गूंजा ‘बाजरा खाओ’ का संदेश, किसानों को बताए योजनाओं के लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में किसानों को विभिन्न कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को नई अनाज मंडी परिसर में जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य मिशन बाजरा खाओ अभियान के अंतर्गत जिलास्तरीय कृषि मेला एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेले का शुभारंभ करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया ।
उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को पोषक अनाज की खेती, पोषण लाभ और सरकारी योजनाओं से जानकारी देना रही है ताकि हमारे किसानों को सरकार कि कृषि से संबंधित सभी जानकारियां आसानी से मिल सके।
उन्होंने बताया कि कहा कि पोषक अनाज न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि कम पानी में बेहतर उत्पादन देने के कारण किसानों के लिए आर्थिक रूप से भी फायदेमंद हैं। सरकार का लक्ष्य पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने किसानों से बाजरा, तिलहन जैसे पोषक अनाजों को अपनाने और मूल्य संवर्धन पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा, ड्रिप-स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई तकनीक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। किसानों से प्राकृतिक खेती करने पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती से पैदा हुआ अनाज ही अपने खाने में शामिल करे ताकि हम जहर मुक्त अनाज अपनी थाली में परोस सके और बीमारियों से छुटकारा पाया जाए।
उन्होंने जिला के किसानों से फार्मर आईडी बनवाने का आह्वान किया ताकि उन्होंने कृषि संबंधी योजनाओं का सीधा लाभ मिले। मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में आए हुए किसान स्वयं सहायता समूह संगठन भी उपस्थित रहे।
Trending Videos