{"_id":"6a2d994d098aab9c0f067700","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-chains-from-women-at-knifepoint-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156515-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चाकू की नोक पर महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चाकू की नोक पर महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। महिलाओं के साथ चाकू की नोक पर चेन स्नेचिंग करने की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्थानीय सुभाष चौक निवासी मनन उर्फ विन्नू तथा झज्जर घाटी क्षेत्र निवासी गोरख उर्फ गब्बू हैं।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गत 11 जून को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई कि विद्या विहार कॉलोनी में दो बाइक सवार युवकों ने एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही सिटी थाने से उप निरीक्षक भीम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले लगभग 15 दिनों से अपने मायके विद्या विहार कॉलोनी दादरी में रह रही थी। घटना के समय वह अपनी बहन के साथ बाजार में खरीदारी के लिए पैदल जा रही थी। शाम करीब 5:30 बजे जब दोनों बहनें गली नंबर-6 में पहुंचीं तो पीछे से काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों आरोपियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और उन्होंने दोनों बहनों की कनपटी पर चाकू रखकर डराया-धमकाया और उसके गले से लगभग एक तोला वजनी सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
जांच के दौरान तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को एसआई भीम सिंह ने मामले में संलिप्त आरोपी मनन उर्फ विन्नू और गोरख उर्फ गब्बू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई बाइक, एक चाकू व लूटी गई सोने की चेन बरामद की। शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।