सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two projects worth Rs 35.4 crore will be inaugurated on March 31

Charkhi Dadri News: 31 मार्च को 35.4 करोड़ की दो परियोजनाओं का होगा शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two projects worth Rs 35.4 crore will be inaugurated on March 31
दिल्ली रोड स्थित निर्माणाधीन एसटीपी पर बनाया गया रिजर्व टैंक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के लोगों को सरकार की ओर से बड़ी राहत देने के लिए 35.4 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करवाने के लिए विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से निरीक्षण करने पहुंचे उच्च अधिकारियों ने परियोजनाओं का कार्य 30 मार्च से पहले पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। ताकि 31 मार्च को मुख्यमंत्री या संबंधित विभाग के मंत्री से शुभारंभ करवा परेशान लोगों को राहत मिल सकें।
Trending Videos

पिछले दिनों 6 मार्च को चंडीगढ़ मुख्यालय से पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग चीफ इंजीनियर प्रदीप पूनिया ने जिले में चल रही परियोजनाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हाेंने दिल्ली रोड पर 10.4 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे एसटीपी, तिकोना पार्क पंपिंग स्टेशन, 9 करोड़ से बन रहे रामनगर एसटीपी व गांव चरखी-भैरवी के बीच लोहारू कैनाल पर 25 करोड़ रुपये से बनाए जा रहे पंप हाऊस का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सभी कामों में जल्दी पूरा करने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं दिल्ली रोड एसटीपी के अलावा 6 गांवों से जुड़ी पेयजल परियोजनाओं का कार्य 30 मार्च से पहले पूरा करने के दिशा निर्देश जारी किए गए थे। ताकि 31 मार्च को इन परियोजनाओं का शुभारंभ करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के लोगों को मिलेगी राहत, किसानों को मिलेगा उपचारित खाद व पानी,
दिल्ली रोड पर एसटीपी शुरू होने के बाद सीवरेज के पानी को ट्रीट कर उपचारित पानी व खाद जरूरतमंद किसानों को निशुल्क वितरित की जाएगी। वहीं शहर में ओवरफ्लो सीवरेज की समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा। वहीं परियोजना का काम पूरा होने के बाद शहर की 30 हजार की आबादी को राहत की सांस मिल सकेगी।
50 हजार लोगों को मिलेगी राहत
गांव चरखी-भैरवी के बीच लोहारू कैनाल पर चल रही 25 करोड़ की परियोजना का 31 मार्च को शुभारंभ होने के बाद गांव कलियाणा, कलाली, घसोला,मंदौला, मंदौली व बलकरा के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि परियोजना चालू होने के बाद जुड़े 6 गांवों के 50 हजार की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वर्जन
निरीक्षण करने पहुंचे उच्च अधिकारियों ने इन दोनों परियोजनाओं का काम 30 मार्च तक पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं, आदेश अनुसार 30 मार्च तक दोनों परियोजनाओं का काम पूरा कर लिया जाएगा। -नरेश कुमार, सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed