सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   With summer approaching, demand for cold drinks is picking up.

Charkhi Dadri News: गर्मी की दस्तक, जोर पकड़ने लगी शीतल पेय पदार्थों की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
With summer approaching, demand for cold drinks is picking up.
विज्ञापन
चरखी दादरी। गर्मी की दस्तक के साथ ही बाजार में शीतल पेय पदार्थों की मांग जोर पकड़ने लगी हैं। बढ़ते तापमान को देखते हुए कुल्फी, रबड़ी फालूदा, आइसक्रीम आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पेय पदार्थ विक्रेताओं का कहना है कि अगर अगले 10 दिनों तक तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो खपत चार गुना तक बढ़ सकती हैं।
Trending Videos


लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते शहर में स्थित शीतल पेय पदार्थों की दुकानों, स्टॉलों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही बाजार में बर्फ की बिक्री की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। बर्फ विक्रेता मोजाराम ने बताया कि 10 दिन पहले जहां बाजार में हर रोज 50 के करीब ही सिल्ली बिकती थी, वहीं अब इसकी बिक्री 200 के पार हो गई हैं। बाजार में बर्फ सिल्ली की कीमत भी 200 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रबड़ी फालूदा विक्रेता बजरंग सैनी, बलराज सैनी ने बताया कि एक कुल्फी की कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 100 रुपये तक है। वहीं रबड़ी फालूदा 50 रुपये से 200 रुपये तक में बिक रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मी के सीजन में ड्राईफ्रूट वाले ठंडे केसर दूध की भी मांग बढ़ रही है।

इन पदार्थों की मांग अधिक
कुल्फी विक्रेताओं ने बताया कि ग्राहक के बजट अनुसार शीतल पेय पदार्थ उपलब्ध हैं। सबसे अधिक मांग रबड़ी फालूदा की रहती है। इसके अलावा केसर कुल्फी, केसर रबड़ी, ड्राई फ्रूट फालूदा, तिल्ला कुल्फी खाने के लिए भी लोग आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed