{"_id":"69e7c2ab95817f07500e553c","slug":"cylinder-explodes-due-to-short-circuit-in-pizza-cafe-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पिज्जा कैफे में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, किचन में जोरदार धमाके के बाद फटा सिलिंडर; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: पिज्जा कैफे में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, किचन में जोरदार धमाके के बाद फटा सिलिंडर; मचा हड़कंप
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार
धमाके के साथ सिलिंडर फटने से साथ लगते निजी अस्पताल के डॉक्टर, मरीज व मेडिकल स्टोर के संचालक बाहर आ गए। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
कैफे में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
रोहतक में सोनीपत स्टैंड पर मंगलवार दोपहर बाद पिज्जा-बर्गर कैफे में शॉर्ट-सर्किट से रसोई में आग लगने से एलपीजी सिलिंडर फट गया। इससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। धमाके से साथ लगती दुकान और एक मकान के शीशे टूट गए। सिलिंडर का टुकड़ा 50 मीटर दूर एक मकान की छत पर मिला। कैफे संचालक जतिन ने बताया कि एक माह पहले ही उन्होंने चार लाख रुपये में कैफे संचालन के लिए लिया था। 23 हजार रुपये प्रति माह किराया देना तय हुआ था।
मंगलवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे ऊपर रसोई में कोई नहीं था। नीचे दो केबिन में ग्राहक बैठे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट से रसोई में आग लग गई। धुआं उठता देखकर खाना बनाने वाला कर्मचारी ऊपर गया तो आग फैल चुकी थी। तुरंत नजदीक फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आगे बुझाते समय रसोई में रखे तीन सिलिंडर में से एक धमाके के साथ फट गया। दो सिलिंडर को फायर कर्मियों ने समय रहते बाहर निकाल लिया था। फटने वाले सिलिंडर का ऊपर का हिस्सा टूटकर 50 मीटर दूर एक मकान की छत पर जा गिरा।
Trending Videos

साथ लगते निजी अस्पताल के डॉक्टर, मरीज भी बाहर आए
धमाके के साथ सिलिंडर फटने से साथ लगते निजी अस्पताल के डॉक्टर, मरीज व मेडिकल स्टोर के संचालक बाहर आ गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अगर देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शी बोला-तीन बार की फायर ब्रिगेड को कॉल
कैफे के पास मौजूद सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने रसोई के अंदर से धुआं उठता देखा। तुरंत कैफे संचालक को बताया। साथ ही तीन बार कॉल कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब आग बुझा रहे थे, तभी एक सिलिंडर फट गया। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है।
व्यावसायिक की जगह घरेलू सिलिंडर हो रहे इस्तेमाल, प्रशासन खामोश
सोनीपत स्टैंड पर जिस कैफे में आग लगी, वहां व्यावसायिक गतिविधि के बावजूद घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल किए जा रहे थे। दूसरी तरफ अधिकारी आम लोगों को रसोई गैस को लेकर नियमों का हवाला देकर कार्रवाई की चेतावनी देते हैं। शहर में धड़ल्ले से व्यावसायिक सिंलिडर की जगह एलपीजी सिलिंडर इस्तेमाल किए जा रहे हैं।