सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11 litterateurs from Fatehabad-Hisar were honoured.

Fatehabad News: फतेहाबाद-हिसार के 11 साहित्यकारों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
11 litterateurs from Fatehabad-Hisar were honoured.
डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 11 साहित्यकारों को सम्मानित करते अतिथिगण।
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला तथा नीर धरोहर सोसाइटी, मताना के संयुक्त तत्वावधान में सेठ बद्री प्रसाद डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में कवि सम्मेलन तथा साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फतेहाबाद-हिसार के 11 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

प्रसिद्ध साहित्यकार व छायाकार डॉ. ओमप्रकाश कादयान की अध्यक्षता में आयोजित इस साहित्यिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के उपमहाप्रबंधक जितेन्द्र कुमार शामिल हुए तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह रहे।
डीएवी स्कूल की प्राचार्य सुनीता मदान ने मेहमानों का स्वागत किया और नीर धरोहर सोसाइटी की अध्यक्ष मुकेश रानी वर्मा ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। युवा कवि-लेखक पवन सागर व डॉ. सुदामा शास्त्री ने मंच संचालन किया। अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, डॉ. ओमप्रकाश कादयान, जितेन्द्र कुमार, डॉ. शत्रुजीत सिंह, सुनीता मदान व मुकेश रानी ने फतेहाबाद, टोहाना व हिसार के 11 साहित्यकारों को ‘साहित्य गौरव सम्मान’ से नवाजा। सम्मानित होने वाले कवि-लेखकों में डॉ. नवल सिंह टोहाना, डॉ. सुमन कादयान हिसार, रणधीर मताना, पवन सागर, राजपाल मिताथल फतेहाबाद, डॉ. सुरेश पंचारिया फतेहाबाद, डॉ. सुदामा शास्त्री फतेहाबाद, सुमनलता सुमन फतेहाबाद, दिवाकर जयंत जुगलान, हिसार, सुरेन्द्र कुमार जाण्डली, देवेन्द्र अशांक फतेहाबाद शामिल रहे।
इसके अलावा डीएवी स्कूल की कविता पाठ करने वाली दो छात्राओं तपस्विनी व रिया दसवीं तथा दो शिक्षकों शेफाली व विनीता मक्कड़ को भी निदेशक ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की आयोजक मुकेश रानी वर्मा व प्राचार्य सुनीता मदान को भी सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को भी नीर धरोहर सोसाइटी व अकादमी की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने अपने संबोधन में हरियाणवीं बोलने व लिखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed