सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lack of medical resources despite instructions to start surgery in the district hospital

Fatehabad News: जिला अस्पताल में सर्जरी शुरू करने के निर्देश पर मेडिकल संसाधनों का अभाव

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Lack of medical resources despite instructions to start surgery in the district hospital
जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
फतेहाबाद। निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत अधिकतर सर्जरी पैकेज बंद कर दिए गए हैं। इन पैकेजों को सरकारी अस्पतालों के लिए रिजर्व किया गया है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने जिला अस्पतालों में सर्जरी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

पिछले सप्ताह अधिकारियों की हुई बैठक में सर्जरी को लेकर रिव्यू किया गया। जिसमें नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के विशेषज्ञ शामिल रहे। विशेषज्ञों ने सामान न होने का मुद्दा इस रिव्यू बैठक में रखा है। विशेषज्ञों का कहना है कि मेडिकल संसाधन न होने से ऑपरेशन नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय ने अस्पताल से डिमांड मांगी है। इसके बाद नागरिक अस्पताल प्रशासन ने सामान की डिमांड भेजी है। इसमें हड्डी संबंधित ऑपरेशन के लिए सी-आर्म मशीन भी शामिल है। डेढ़ साल से विशेषज्ञ चिकित्सक होने के बावजूद हड्डी संबंधित ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा महिला रोग विशेषज्ञ की तरफ से बच्चेदानी की जांच के लिए हिस्ट्रोस्कोप की डिमांड भेजी गई है।
नागरिक अस्पताल पिछले करीब आठ माह से सर्जन की सुविधा है। सामान्य ऑपरेशन शुरू हैं। अब दूरबीन ऑपरेशन की सुविधा भी देने की तैयारी है। ऐसे में लैप्रोस्कोप से पित्ते की पथरी और अपेंडिक्स के ऑपरेशन भी शुरू हो पाएंगे। लैप्रोस्कोप मशीन आ चुकी है लेकिन सामान अधूरा है। अधिकारियों का कहना है कि सामान जल्द आ जाएगा। ऑपरेशन में मदद के लिए हिसार से ओटीए बुलाए जाएंगे। ये ओटीए मदद करेंगे और साथ-साथ यहां के ओटीए को प्रशिक्षण भी देंगे।

निजी अस्पतालों में बंद हो चुके हैं सर्जरी पैकेज
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 22 निजी अस्पताल पैनल में शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग इन अस्पतालों में घुटना, कूल्हा ट्रांसप्लांट, दूरबीन ऑपरेशन, सांस संबंधित बीमारियों इलाज समेत ईएनटी ऑपरेशन संबधित कई पैकेज बंद कर चुका है। इन्हें सरकारी के लिए रिजर्व किया हुआ है।

सी-आर्म मशीन न होने से रोजाना रेफर हो रहे हैं मरीज
नागरिक अस्पताल में सी-आर्म मशीन न होने से हड्डी संबंधित मरीज ऑपरेशन के लिए अग्रोहा रेफर हो रहे हैं। हड्डी संबंधित ऑपरेशन में सी-आर्म मशीन का अहम रोल होता है। मशीन के जरिए फ्रैक्चर को ठीक से संरेखित करने, इम्प्लांट्स (जैसे रॉड और प्लेट) को सटीक जगह पर लगाने, और जटिल रीढ़ की सर्जरी को सटीकता से निर्देशित करने में सक्षम होते हैं।


स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की तरफ से निर्देश दिए गए है कि जिला अस्पताल में सर्जरी शुरू की जाएं। कुछ सर्जरी अस्पताल में हो रही है। मेडिकल संसाधन को लेकर डिमांड भेज दी गई है। सी-आर्म मशीन की भी डिमांड की गई है।
-डॉ.बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed